सुस्त शरीर, सुन्न हाथ-पैर और बदरंग नाखून! खतरे की घंटी है ये लक्षण

कई बार भरपूर खाना खाने के बावजूद पोषण की कमी होने लगती है। क्योंकि जाने-अनजाने में हम ऐसी चीज खा रहे होते हैं जिससे बॉडी में कहीं न कहीं पोषण की कमी रह जाती है।
Haelth

आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहना बहुत बड़ा चैलेंजिंग काम बन चुका है। यदि आप शरीर से फिट हैं, तो दिमागी तौर पर बीमार हैं। यदि आप दिमागी तौर पर ठीक हैं, तो बॉडी आपका साथ नहीं दे रही। ऐसा अब लगभग हर किसी के साथ हो रहा है। जिसकी मुख्य वजह नींद की कमी, गलत खानपान हो सकता है। इसके अलावा बॉडी में विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा हो जाता है। क्योंकि बिजी रूटीन में लोग इतने ज्यादा काम को लेकर व्यस्त रहते हैं कि उन्हें डाइट पर ध्यान देने का मौका ही नहीं मिलता। कई बार भरपूर खाना खाने के बावजूद पोषण की कमी होने लगती है। क्योंकि जाने-अनजाने में हम ऐसी चीज खा रहे होते हैं जिससे बॉडी में कहीं न कहीं पोषण की कमी रह जाती है।

हालांकि, जैसे ही शरीर में कुछ भी कम होने लगता है, तो बॉडी आपको ऐसे लक्षण दिखाने लगती है जिससे पहले ही सतर्क हो जाने की जरूरत है। आज हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको यह पता चलेगा कि आपकी बॉडी में भी पोषक तत्व की कमी है या नहीं।

त्वचा का लाल होना

अगर आपके मुंह के कॉर्नर पर क्रैक नजर आ रहा है, त्वचा लगातार लाल हो रही है, तो आपको एंगुलर चेलाइटिस हो सकती है। यह इन्फेक्शन या किसी अन्य कारण से भी होता है। ज्यादातर मामलों में यह विटामिन B12, फॉलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, आयरन और जिंक की कमी के कारण होता है। यदि आपको ऐसा कोई भी लक्षण नजर आ रहा हो, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सुन्न हाथ-पैर

यदि आपके हाथ और पैर लगातार सुन्न हो रहे हैं या झुनझुनी हो रही है, तो यह पेरीफेरल न्यूरोपैथी के लक्षण हैं। जो कि पर्याप्त मात्रा में विटामिन न लेने पर होता है। यह संकेत बताता है कि आपकी बॉडी में B6, B12, राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन की कमी हो रही है।

बदरंग नाखून

कई बार आपने देखा होगा कि नाखून का आकार अलग-अलग होने लगता है। यह सेहत से जुड़ी बातों को भी दर्शाता है। हेल्दी नाखून घुमावदार और सख्त होते हैं, जबकि चम्मच के आकार के नाखून आयरन की कमी का इशारा करते हैं। ऐसे में आप फौरन डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज सुनिश्चित करें, अन्यथा आपको आगे चलकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लाल जीभ

यदि आपकी जीभ लाल नजर आ रही है, तो आपके शरीर में विटामिन और आयरन, रेड ब्लड सेल्स की कमी हो रही है। इसके अलावा थायरॉयड भी कम है। फटाफट बिना देरी करते हुए डॉक्टर के पास जाएं।

थकान

यदि आपको हर वक्त थकान-थकान सा महसूस होता है, 8 से 9 घंटे की नींद लेने के बाद भी ऐसा हो रहा है, तो आपकी बॉडी में विटामिन B, विटामिन C, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन की कमी है। इन पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको एनर्जी नहीं मिल पा रही है। जिस कारण आप थकावट महसूस करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews