परेशान कर रही है घर की सीलन? जरूर अपनाएं ये घरेलु टिप्स

monsoon

मॉनसून (Monsoon) का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में कई शहरों में झमाझम बारिश (Rain) हो रही है। ऐसे में कई लोगों को ये बारिश का सीजन बेहद पसंद होता है ये मन के साथ तन को भी सुकून पहुंचाता है। लेकिन बारिश का मौसम शुरू होते ही कई घरों में सीलन (dampness) की समस्या आने लग जाती है। सीलन के साथ फंगस और तरह तरह के इन्फेक्शन होने का भी डर बना रहता है।

वहीं अगर घर में सीलन आ गए तो गंदगी के साथ बदबू भी आने लगती है। जिसकी वजह से काफी लोग परेशान रहते है और इस सीलन को खत्म करने के लिए क्या कुछ नहीं करते लेकिन उसके बाद भी वह नहीं जाती। ऐसे में अगर आप भी इस चीज़ से परेशान है तो आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप सीलन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। तो चलिए जानते है –

ऐसे बचाएं घर को सीलन से –

हमेशा किचेन, बाथरूम और जहां धुप नहीं आती है और पानी का इस्तेमाल ज्यादा होता है वहां हमेशा सूखा रखने की कोशिश करें।

वहीं अगर दिवार की सीलन कम करनी है तो आप घर में रखें अख़बार को पहले पानी में भिगो लें उसके बाद उसे पीस लें और इसके पेस्ट को दिवार पर लगाएं। ऐसा करने से सीलन कम हो जाती है। इसके अलावा घर को सीलन से बचाए रखने के लिए घर में अच्छा पेंट का इस्तेमाल करें।

Must Read : शादी से पहले मिल रहे हैं पहली बार, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो इम्प्रेस होगी लड़की

इसके अलावा पानी की पाइपलाइन में हो रहे लीकेज की वजह से भी घर में सीलन आ जाती है। इससे बचने के लिए सबसे पहले घर की लीकेज को ठीक करवाएं। वरना आपके घर में हमेशा सीलन बनी रहेगी।

आपको बता दे, अगर आपके घर की दिवार पहले से ख़राब हो गई है तो इसको ठीक करवाने के लिये दरारों में वॉटरप्रूफ चूना लगाए। इसके बाद उस जगह पर कभी सीलन नहीं आएगी।

सीलन से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए आपको लौंग और दालचीनी को करीब आधा घंटे के लिए पानी में भीगा कर रखना हॉग। उसके बाद इसे उबालना होगा और इसे रूम प्रेशनर की तरह और दीवारों पर भी इस्तेमाल करे

साथ ही आप हमेशा अलमारी में अख़बार बिछाकर रखें। इससे आपकी चीज़ें ख़राब नहीं होगी और उसमें सीलन नहीं होगी। इसके अलावा हमेशा फूल को तरह तरह के फूलों से सजाए। इससे भी आपके घर में आ रही बदबू ख़त्म हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews