Baisakhi 2024: इन डिशेज के बिना अधूरा माना जाता है बैसाखी का त्यौहार, स्वाद ही नहीं सेहत में भी है नंबर वन

food

Baisakhi 2024: गर्मियों के महीने में सबसे पहले जिम त्यौहार की शुरुआत होती है उसे बैसाखी कहा जाता है। बैसाखी, खेतों की फसल कटने का त्योहार, नए साल की शुरुआत का प्रतीक और पंजाब की समृद्ध संस्कृति का उत्सव है। साल 2024 में बैसाखी का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। हर धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़ा ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन सिख धर्म में इस त्यौहार का अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में बैसाखी को मनाने का तरीका भी अलग-अलग है। केरल में बैसाखी के त्यौहार को विशु के नाम से जाना जाता है, बंगाल में पोइला बैशाख, तो वहीं असम में यह बोहाग बिहू के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार रंगों, बाज़ारों, ढोल-नगाड़ों और स्वादिष्ट भोजन के साथ मनाया जाता है। पंजाबी व्यंजन अपनी विशेष सुगंध, मसालों और स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। बैसाखी के अवसर पर इन व्यंजनों का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बिना बैसाखी का त्योहार अधूरा माना जाता है, तो चलिए जान लेते हैं कि वह कौन-कौन से व्यंजन है।

किन पंजाबी डिशेज के बिना बैसाखी का त्योहार माना जाता है अधूरा

1. केसर चावल

kesar chawal

केसर चावल एक मीठा व्यंजन है जो चावल, केसर, दूध, चीनी और मेवे से बनाया जाता है। यह व्यंजन बैसाखी के अवसर पर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। केसर के औषधीय गुण इस व्यंजन को स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन बनाते हैं।

2. पिंडी छोले

pindi chole

पिंडी छोले एक मसालेदार और स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजन है जो चना से बनता है। यह व्यंजन बैसाखी के लंगर में अवश्य परोसा जाता है। चना में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाता है।

3. कढ़ी-चावल

kadi chawal

कढ़ी-चावल एक लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है जो दही, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। यह व्यंजन बैसाखी के दिन परिवार और दोस्तों के साथ साझा किया जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं।

4. दही भल्ले

dahi bhalla

दही भल्ले उड़द की दाल से बनी हुई दमदार बर्फी होती है जिन्हें दही, इमली की चटनी और हरी धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह व्यंजन बैसाखी के दिन मेहमानों को परोसा जाता है। उड़द की दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो इसे पाचन के लिए अच्छा बनाता है।

5. लस्सी

lassi

लस्सी दही, पानी और मसालों से बनी ठंडी और ताज़गी देने वाली ड्रिंक है। यह ड्रिंक बैसाखी के गर्म मौसम में लोगों को ठंडक देती है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews