जमीन के नीचे एक गुफा में बना है दुनिया का सबसे गहरा होटल, आधुनिक सुविधाओं से लैस अंडरग्राउंड एडवेंचर का उठाएं मजा!

यदि होटल साफ-सुथरा और अच्छा हो, तो ट्रिप का आनंद और अधिक बढ़ जाता है। कुछ लोगों को बड़ी-बड़ी इमारत वाले होटल पसंद आते हैं, तो कुछ को विला और घर जैसे होटल पसंद आते हैं। लोग अपने बजट के अनुसार और पसंद के अनुसार होटल बुक करते हैं।
Deep Sleep Hotel

World’s Deepest Hotel : घूमने फिरने का प्लान बनाने से पहले लोग होटल स्टे करने, उस शहर के टूरिस्ट प्लेस के बारे में पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से पता लगा लेते हैं। आजकल ऑनलाइन का जमाना है, सब कुछ घर बैठे आसानी से हो जाता है। ऐसे में कोई भी ट्रिप प्लान करते ही लोग सबसे पहले रेलवे या हवाई जहाज का टिकट बनाते हैं। उसके बाद वह जहां जा रहे हैं, वहां पर होटल सहित गाड़ी आदि पहले से ही बुकिंग कर लेते हैं, ताकि वहां जाकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अक्सर होटल बुकिंग के लिए बहुत सारे ऑनलाइन ऐप उपलब्ध है, जिस पर जाकर आप अपने हिसाब से बजट अनुसार होटल चूज कर सकते हैं। कुछ लोग हाई-फाई होटल में जाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग लोएस्ट होटल में स्टे करके घूमने फिरने पर ज्यादा फोकस करते हैं।

इस दौरान वह साफ-सफाई भी चाहते हैं, क्योंकि हाइजीनिक होटल लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। इसके लिए होटल संचालकों को भी इस पर ध्यान देना पड़ता है। कुछ लोग इसके लिए फीडबैक भी देखते हैं। इसके अकॉर्डिंग वह अपनी होटल की बुकिंग करते हैं।

दुनिया का सबसे गहरा होटल (World’s Deepest Hotel)

आज हम आपको दुनिया का सबसे गहरा होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जमीन से 1300 फीट नीचे है। यह अपने आप में काफी अनोखा है। आश्चर्य की बात यह है कि यहां पर लोग स्ट करने के लिए कई कई दिनों तक इंतजार करते हैं। होटल की खासियत की बात करें, तो यह गुफा में बना हुआ है। जिसका डिजाइन इतना खूबसूरत है कि यदि किसी को रात में नींद ना आए, तो वह बोर नहीं होंगे, बल्कि वहां का नजारा उन्हें काफी अच्छा महसूस कराएंगे।

डीप स्लीप (Deep Sleep Hotel)

दरअसल, इस होटल का नाम डीप स्लीप है, जो की वेल्स के स्नोडोनिया पहाड़ों के बीच गुफा में बना है। यह स्वीडन में स्थित है। इसका इतिहास काफी पुराना भी है। होटल की बात करें, तो यह पुरानी खान में बनाया गया है। यह शहर चांदी और अन्य धातुओं के लिए प्रसिद्ध थी, जो कि अब पर्यटन स्थल में बदल चुका है। यहां टूरिस्ट बहुत से प्रकार के एडवेंचर्स का आनंद उठाते हैं। यहां आने वाले हर एक पर्यटक का यह सपना होता है कि वह इस होटल में स्टे करें। यहां तक जाने के लिए स्पेशल लिफ्ट बनाया गया है, जो 1300 फीट की गहराई तक उन्हें ले जाती है।

कारीगरी है शानदार

यहां के कारीगरी काफी अलग है। कमरों को चट्टानें काटकर बनाई गई है। लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाती है। यहां इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। यहां का शांत वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। बता दें कि होटल में बिजली, हीटिंग और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध है, जो नॉर्मल किसी भी होटल में आजकल उपलब्ध कराई जाती है। इस अंडरग्राउंड एडवेंचर से बाहर निकलते ही प्राचीन खानों के रास्ते और चट्टानों की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। होटल के आसपास बहुत सारी सुरंग और कई गुफाएं भी है। यहां पर आपको रेस्टोरेंट भी मिलेगा, जहां पर तरह-तरह के व्यंजनों का आप आनंद उठा सकते हैं।

करें एक्सप्लोर

यदि कभी आपको यहां जाने का मौका मिले, तो आप भी जरूर यहां जाएं और प्राकृतिक की गोद में बने इस होटल में स्टे करें। यहां आपको काफी अलग अनुभव प्राप्त होगा, जो आपके बाकी ट्रिप से काफी शानदार हो सकता है। यहां जाने के लिए आपका बजट थोड़ा हाई होना चाहिए, लेकिन यदि आप यहां जाते हैं तो यह आपका सबसे यादगार होटल स्टे हो सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews