इन 3 पौधों को नहीं पड़ती ज्यादा देखभाल की जरुरत, लगाएं और पाएं खूबसूरत फूल

Flowering Plants: इन 3 पौधों को अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। इन्हें अपने घर या बगीचे में लगाएं और बिना किसी झंझट के खूबसूरत फूलों का आनंद लें।
plant

Flowering Plants: घर पर रंग-बिरंगे फूलों को लगाने का शौक सभी को होता है। पौधे लगाना तो बेहद आसान है लेकिन उनकी देखभाल करना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अलग-अलग प्रकार के पौधों की देखभाल अलग-अलग तरीके से की जाती है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि अच्छी देखभाल करने के बाद भी आखिर पौधा बढ़ क्यों नहीं रहा है। अगर आप इस झंझट से बचना चाहते हैं और ऐसे पौधे लगाना चाहते हैं जिनकी ज्यादा देखभाल करना ही न पड़े तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

अगर आपको भी गार्डनिंग करने का शौक है लेकिन पौधों की देखभाल करना आपको मुश्किल लगता है। तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी ग्रोथ बहुत जल्दी होती है और उन्हें खास देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से फूलों को आप अपने गार्डन, घर की छत या बालकनी में लगा सकते हैं और अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।

अपराजिता (Aparajita)

Aparajita

अपराजिता का फूल अपनी खूबसूरती और रंग के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो साल भर खिलता है। यह दो रंगों, नीले और सफेद में पाया जाता है। ज्यादातर इसे नीले रंग में देखा जाता है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। आप इसे अपने बगीचे या गमले में आसानी से लगा सकते हैं और खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकते हैं।

बोगनवेलिया (Bougainvillea)

Bougainvillea

बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है जिसकी फुल अपनी खूबसूरती और रंगों की विविधता के लिए जाने जाते हैं। यह फूल गुलाबी से लेकर सफेद तक विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं और किसी भी बगीचे को खूबसूरत बना सकते हैं। यह फूल भी 12 महीने खिलते हैं। इस पौधे के तने बहुत लचीले होते हैं जिसकी वजह से उनकी शाखाओं को अपनी पसंद के अनुसार मोड़कर विभिन्न आकार दिए जा सकते हैं। अक्सर लोग अपने घर की बाउंड्री में इस पौधे को जरूर लगाते हैं, इस पौधे के फूल घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

अलमांडा (Almanda)

Plant

अलमांडा एक ऐसा फूल है जो अपनी सुंदरता और रंगों की विविधता से सबका ध्यान अपनी और खींचता है। इसके फूल ज्यादातर पीले रंग में दिखाई देते हैं। इस पौधे की देखभाल करना बहुत आसान है। यह पौधा लगभग हर प्रकार की मिट्टी में उग जाता है बस इस पौधे को भरपूर धूप और पानी की जरूरत होती है। यह पौधा अपने खूबसूरत फूलों से सबका दिल जीत लेता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews