ये हैं भारत के 3 लग्जरी पुल, जहां के शांतिपूर्ण माहौल के देंगे मंत्रमुग्ध!

यहां ठहरने वाले या एंजॉय करने के लिए आने वाले लोगों के लिए इंफिनिटी पूल भी बनाया जाता है, जो केवल तैरने के लिए नहीं होते बल्कि इसका नजारा इतना अलग और खास होता है।
Pool

भारत में एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल और रिसॉर्ट बने हैं, जहां लोग अपनी क्वालिटी टाइम बिताने के लिए पहुँचते हैं। वीकेंड्स या किसी खास सीजन में यहां लोगों की बहुत अधिक भीड़ देखने को मिलती है। यहां ठहरने वाले या एंजॉय करने के लिए आने वाले लोगों के लिए इंफिनिटी पूल भी बनाया जाता है, जो केवल तैरने के लिए नहीं होते बल्कि इसका नजारा इतना अलग और खास होता है कि आपको ऐसा लगेगा कि आप हकीकत में नहीं, बल्कि सपनों की दुनिया में आ गए हैं। यहां आपको तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

आज हम आपको भारत के ऐसे ही लग्जरी पूल्स के बारे में बताएंगे, जो देखने में आलीशान होते हैं। यह बताए गए पल यादगार हो जाएगा।

इवॉल्व बैक कबिनी

भारत के सबसे लग्जरी पूल्स की लिस्ट में कर्नाटक का इवॉल्व बैक कबिनी शामिल है, जो की भरे-भरे जंगलों के बीच में स्थित है। यह रिजॉर्ट एकदम जादुई जैसा लगता है। चारों ओर हरियाली और बीच में पानी, इसमें तैरना किसी जन्नत से कम नहीं होता। आपको ऐसा लगेगा मानो आप एकदम जंगल के बीच में आ गए हैं। नेचर लवर्स के लिए यह बेस्ट ऑप्शन बन चुका है।

आनंदा इन द हिमालयाज

इस लिस्ट में दूसरा नाम आनंदा इन द हिमालयाज है, जो कि उत्तराखंड में स्थित है। यह रिजॉर्ट देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। यहां का शांत माहौल आपको मंत्रमुग्ध कर देता है। बर्फीली चोटी और हरे-भरे खेत के बीच में बनाए गए इस रिसोर्ट में वीकेंड पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

द ग्रैंड क्लिफ रिजॉर्ट

इसके बाद लिस्ट में केरल राज्य के मुन्नार में स्थित द ग्रैंड क्लिफ रिजॉर्ट भी शामिल है, जो कि चाय की वादियों के बीच में स्थित है। यहां आप तैरते वक्त खुद को बादलों में पाएंगे। पहाड़ और टी गार्डन के बीच जब आप पूल में मजे करेंगे, तब आपको ऐसा लगेगा कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। यहां का ठंडा मौसम लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews