बेस्ट एथनिक लुक देंगे ये Silk Suit, ज्वेलरी के साथ ऐसे करें स्टाइल

एथनिक लुक कैरी करने की बात आती है तो साड़ी और सूट बेस्ट ऑप्शन होता है। जिन लोगों को साड़ी नहीं पहनी होती वह सूट का ही चुनाव करते हैं। चलिए आज कुछ खूबसूरत सिल्क सूट डिजाइंस देखते हैं।
Silk Suit

Silk Suit: महिलाओं को कई मौके पर सूट पहनते हुए देखा जाता है। साड़ी के बाद अगर कोई एथेनिक वेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है तो वह सूट ही है। यह एक एवरग्रीन फैशन है जो हर मौके पर पहना जा सकता है। अगर आप कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं तो सिल्क सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है। आज हम आपको सिल्क सूट के कुछ डिजाइंस बताते हैं जो आप अलग-अलग मौके पर पहन सकती हैं। यह आपके बेहतरीन लुक देने का काम करेंगे।

चंदेरी सिल्क सूट

यह सूट आप कई सारे मौके पर पहन सकती हैं। अगर आपको सिंपल लुक चाहिए तो चंदेरी सूट काफी प्यारा लगेगा। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए आप इसके साथ झुमके पहन सकती हैं। चंदेरी सिल्क थोड़ा महंगा पड़ता है इसलिए आपको यह सूट खरीदने के लिए 2000 से 3000 का बजट बनाना होगा।

Silk Suit

सिल्क सेक्विन

अगर आपको सिंपल लेकिन खूबसूरत नजर आना है तो इस तरह का सूट पहन सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश दिखाने का काम करेगा। पेंट और चूड़ीदार पजामी के साथ यह बेस्ट लगेगा। के साथ हिल्स पहन सकती हैं। इसके साथ पर्ल ज्वेलरी काफी प्यारी लगेगी।

Silk Suit

जरी वर्क सूट

जरी वर्क सूट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। यह पहनने में बहुत प्यारे लगते हैं। इस तरह के सूट आप कई खास मौके पर पहन सकती हैं। इसके साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं। 1500 से 3000 तक की कीमत में आपको यह सूट मिल जाएगा।

Silk Suit

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews