अब डार्क सर्कल्स कहें अलविदा, बस अपनाएं ये 4 टिप्स!

इससे आपका एनर्जी लेवल भी एकदम घट जाता है और आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। नींद की कमी, तनाव, खानपान में गड़बड़ी या फिर शरीर में पानी की कमी के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
Dark circles

आजकल वर्कलोड इतना ज्यादा होता है कि नींद की कमी स्वाभाविक है। ऐसे में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का बनना बेहद आम समस्या है। इससे हर कोई परेशान है। यह न केवल चेहरे की खूबसूरती को कम करती है, बल्कि इससे आपका एनर्जी लेवल भी एकदम घट जाता है और आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। नींद की कमी, तनाव, खानपान में गड़बड़ी या फिर शरीर में पानी की कमी के कारण डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन कई मामलों में यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी माना जाता है। हालांकि, इसके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं।

ठंडे चम्मच का करें इस्तेमाल

यदि आप भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं, तो आप ठंडा चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चम्मच को फ्रिज में कुछ मिनट के लिए रखें और फिर उसे आंखों के नीचे हल्के से रोल करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज और बेहतर करता है, साथ ही काले घेरे को हल्का करने में मददगार होता है।

आलू को आंखों पर रखें

आप चाहें तो खीरे या फिर आलू को पतले स्लाइस में काटकर आंखों पर 10 से 15 मिनट तक के लिए रखें। दोनों ही नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा को पोषण देता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स कम होने लगते हैं।

बादाम तेल से करें मसाज

आप चाहें तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मसाज करने पर आपको विटामिन ए मिलेगा, जो त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आप रोज रात को सोने से पहले हल्के हाथों से बादाम तेल से आंखों के नीचे मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और काले घेरे अपने आप कम होने लगेंगे।

भरपूर नींद लें

डार्क सर्कल्स की सबसे बड़ी वजह नींद की कमी मानी जाती है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन भी इसकी एक मुख्य वजह हो सकती है। इसलिए कम से कम रोजाना 8 से 9 घंटे की भरपूर नींद लें। इसके अलावा, दिन में भरपूर पानी पिएं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। इसके अलावा, स्ट्रेस फ्री रहें। दिमाग को हमेशा टेंशन से दूर रखें ताकि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews