स्टाइलिश लुक देंगे ये Casual outfits, बन जाएंगी पार्टी की जान, ऐसे करें कैरी

casual outfits

Casual Outfits: जब भी पार्टी में जाने की बात आती है तो हर कोई अपना लुक बिल्कुल परफेक्ट चाहता है। वह जाता है कि वह पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत लगे। लड़कियों को तो वैसे भी अपना लुक को लेकर काफी ज्यादा चिंता सताती रहती है क्योंकि वह हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। अगर आपको भी किसी कैजुअल पार्टी में शामिल होने के लिए जाना है पर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आपको क्या पहनना चाहिए। तो आज हम आपको कुछ परफेक्ट आउटफिट की जानकारी देते हैं।

मैक्सी ड्रेस

मैक्सी ड्रेस एक ऐसा आउटफिट है, जो कैजुअल पार्टी के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। इसमें जहां व्यक्ति कंफर्टेबल रहता है तो स्टाइलिश भी नजर आता है। इस तरह की ड्रेस शॉर्ट और पफ स्लीव्स में काफी खूबसूरत लगती है। मार्केट में आपको इसके एक से बढ़कर एक डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इसकी खरीदी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह पर की जा सकती है।

साड़ी

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर महिला के खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। यह एवरग्रीन फैशन है जिसे कभी भी पहना जा सकता है। कैजुअल पार्टी में पहनने के हिसाब से यह बेस्ट ऑप्शन होगा। आप चाहे तो सिल्क साड़ी चुन सकती है। अगर आपके पास कोई ऐसी साड़ी है जो बिल्कुल प्लेन है और उसके ब्लाउज में मिरर वर्क या फिर कोई दूसरा वर्क है, तो कैजुअल पार्टी में यह बहुत प्यारी लगेगी।

गाउन

अगर आपको सिंपल लुक में रहना पसंद आता है तो आप कैजुअल पार्टी में पहनने के लिए गाउन का चुनाव कर सकती हैं। गाउन किस तरह का चुनना है ये आप पर निर्भर करता है। क्योंकि आप चाहे तो प्लान भी चुन सकती हैं। वहीं अगर आपको थोड़ा वर्क पसंद है तो एंब्रॉयडरी या मोती वर्क चुना जा सकता है। इस तरह के आउटफिट के साथ हिल्स काफी अच्छी लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews