इस शादी सीजन पेस्टल आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी, मिलेगा परफेक्ट लुक

Jewellery styling idea

Jewellery styling idea: शादियों का मौसम शुरू हो चुका है और एक बार फिर हर किसी को अपना लुक सबसे परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हुए देखा जाने वाला है। शादी चाहे घर की हो या फिर किसी दोस्त की सभी लोग चाहते हैं कि उनका लुक परफेक्ट लगना चाहिए। अगर आपको भी किसी शादी का हिस्सा बनना है और आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो उसके लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

इन दिनों बदलते हुए दौर के साथ पेस्टल कलर्स काफी ज्यादा पसंद किए जाने लगे हैं। न सिर्फ शादी में शामिल होने वाले मेहमान बल्कि दूल्हा-दुल्हन को भी आजकल पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करते हुए देखा जाने लगा है। इन रंगों के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं और इनमें तस्वीर भी काफी सुंदर आती है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि आउटफिट तो हम बेहतर चुन लेते हैं लेकिन उसके साथ परफेक्ट ज्वेलरी का चुनाव नहीं कर पाते। हमारी थोड़ी सी मिस्टेक हमारे पूरे लुक को खराब कर सकती है।

मार्केट में ज्वेलरी के एक से बढ़कर एक पैटर्न आपको आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन यह जरूरी है कि पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ सही कलर कॉम्बिनेशन को चुना जाए ताकि आपका लुक खूबसूरत नजर आए। चलिए आज हम आपको पेस्टल आउटफिट के साथ परफेक्ट ज्वेलरी चुनने के कुछ टिप्स देते हैं।

व्हाइट स्टोन ज्वेलरी

खूबसूरत से सफेद स्टोन से तैयार की गई ज्वेलरी बहुत प्यारा लुक देती है। अगर आप क्लासी लुक पाना चाहती हैं तो व्हाइट या फिर ट्रांसपेरेंट रंग की ज्वेलरी का चुनाव कर सकती है। इसमें अनकट डायमंड के वेरिएंट भी आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। इतना ध्यान रखें कि पेस्टल कलर दिन के किसी फंक्शन में ना पहने। इसी के साथ अपने मेकअप में ड्यूई बेस और लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मैरून ज्वेलरी

अगर आपको पेस्टल आउटफिट के साथ कोई अच्छी ज्वेलरी कैरी करना है तो आप मैरून रंग का चुनाव कर सकती हैं। इसके अलावा रूबी कलर भी बहुत प्यारा लगेगा और इसमें भी आपको डार्क से लेकर लाइट कई तरह के शेड मिल जाएंगे। मार्केट में आपको चैन पेंडेंट वाली ज्वेलरी या फिर नेकलेस की वैराइटी भी मिल जाएगी। आपको हैवी लुक चाहिए या फिर नॉर्मल उसे हिसाब से आप इन्हें चुन सकती हैं।

मल्टीकलर

अगर आप किसी फंक्शन में पेस्टल कलर की ज्वेलरी कैरी करना चाहती हैं तो इनका चुनाव अपने आउटफिट के रंग के हिसाब से करें। आप चाहें तो मल्टी कलर ज्वेलरी का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। सटल रंगों के साथ रंग-बिरंगे इयररिंग और नेकलेस सुंदर दिखाई देते हैं। मीनाकारी ज्वेलरी में यह पैटर्न काफी देखने को मिलता है। वैसे यह काफी महंगी होती है और आप अगर बजट में खरीदारी करना चाहती हैं तो अन्य ज्वेलरी ऑप्शन तलाश सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews