बरसात के मौसम में छिपकलियां करती हैं परेशान, इन टिप्स को अपनाकर दिखाएं उन्हें बाहर का रास्ता

बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े का जमीन से बाहर आना लाजमी है। हरियाली के बीच इनकी आवाजें आपको प्राकृति से जोड़ती होगी। ऐसे में घरों में भी कुछ जीवों के आने का आतंक बढ़ जाता है।
Lizard Chipkali AI

पूरे देश भर में बरसात का मौसम जारी है, हर जगह झमाझम बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले तूफान पर हैं। कई जगह तो इतनी अधिक जलजमाव हो चुका है कि लोगों का एक जगह से दूसरे जगह तक का संपर्क टूट चुका है। ऐसे मौसम में कीड़े-मकोड़े का निकलना आम बात है। इस दौरान घरों में छिपकलियों की समस्या भी बढ़ जाती है, जो अक्सर दीवार, रसोई और कोनों में छिपकर घुस जाती हैं।

यह किसी भी तरीके से हानिकारक नहीं होती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इन्हें देखकर डर जाते हैं। कई बार ये खाने-पीने की चीज या फिर पानी में गिर जाती हैं, जिस कारण इन्फेक्शन का खतरा बन जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में यदि आप अपने घर में छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं। जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना है, जिससे घर को छिपकलियों से दूर रखा जा सकता है। ये गंदगी फैलाने के साथ-साथ इंफेक्शन भी फैला देती हैं, जिससे किसी भी इंसान को नुकसान हो सकता है।

अपनाएं ये टिप्स

  • बारिश के मौसम में खासकर घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि छिपकली अधिकतर गंदगी और गिरी हुई खाने-पीने की चीज को देखकर आकर्षित होती है। इसलिए घर को हमेशा सूखा और साफ रखें। इसके अलावा किसी भी मौसम में खाने की चीजों को ढक कर रखें। यदि फर्श पर कुछ फैल जाए, तो फौरन उसे साफ कर दें।
  • छिपकलियों को घर से दूर रखने के लिए लहसुन और प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी गंध इतनी तेज होती है कि इससे वह घर में एंट्री ही नहीं कर सकतीं। आप चाहें तो लहसुन की कलियों को घर के कोनों में रख सकते हैं। इसके अलावा प्याज का रस भी दीवार और दरवाजों के किनारों पर लगा सकते हैं।
  • घर की दीवारों और खिड़कियों के पास लाल मिर्च पाउडर या फिर लाल मिर्च पाउडर का घोल बनाकर छिड़काव करना भी छिपकलियों को दूर भगाने का असरदार तरीका माना जाता है। इसकी गंध से छिपकली दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगी।
  • आप चाहें तो छिपकली को देखते ही उस पर ठंडे पानी का छिड़काव कर दें, जिससे वह तुरंत भाग जाएगी। इसके अलावा आप पुदीने का छिड़काव भी कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो तेज पत्ते और लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप घर के कोनों और खिड़कियों के पास रख दें, जिससे छिपकलियां दूर भाग जाएंगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews