रिपब्लिक डे पर बेस्ट लुक देंगे ये आउटफिट, ऑफिस में लगेंगी सबसे अलग

गणतंत्र दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्त के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। इस खास मौके पर सभी अपना लुक भी खास ही रखना चाहते हैं। चलिए हम आपको कुछ आउटफिट आइडिया देते हैं जो आपको बेस्ट लुक देंगे।
Republic Day

26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। यह ऐसा दिन होता है जब हर कोई देशभक्त के रंग में रंगा हुआ रहता है। हर तरफ तिरंगे लहराते नजर आते हैं और देशभक्ति से भरे गाने मन में उमंग भर देते हैं। इस अवसर पर हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान सभी लोगों को एथेनिक आउटफिट पहने हुए देखा जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस दौरान कपड़ों की थीम भी तिरंगे के रंग की रखी जाती है। अधिकतर लोग केसरिया, हरे और सफेद रंग के आउटफिट पहने नजर आते हैं। अगर इस रिपब्लिक डे पर आप भी यह सोच रहे हैं कि ऑफिस में किस तरह का लुक ट्राई करना चाहिए तो हम आपको कुछ आईडिया देते हैं।

रिपब्लिक डे पर ऑरेंज अनारकली (Republic Day)

अगर आपको ब्यूटीफुल लुक चाहिए तो आप ऑरेंज कलर का अनारकली सूट पहन सकती हैं। प्लेन सूट के साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा पहना जा सकता है। अगर इस दुपट्टे पर लेस लगी होगी तो यह और भी खूबसूरत लगेगा। आप आसानी से लोकल मार्केट से इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

ग्रीन प्लाजो

अगर आपको सबसे अलग देखना है तो आप सिंपल ग्रीन कलर का प्लाजो सूट पहन सकते हैं। यह आपको बिल्कुल क्लासी लुक देगा। इसमें आप ए लाइन कुर्ती या फिर शॉर्ट अनारकली कुर्ती पैटर्न दोनों ही प्लाजो के साथ पहन सकते हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ खुले बाल, झुमका इयररिंग और हिल्स अच्छी लगेगी।

व्हाइट चूड़ीदार

रिपब्लिक डे की मौके पर प्लेन व्हाइट चूड़ीदार भी शानदार रहेगा। इसे खूबसूरत बनाने के लिए इस पर ट्राई कलर का दुपट्टा कैरी किया जासकता। इस आउटफिट में आप पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews