ब्यूटीफुल लुक देंगे ये Pastel Outfits, जरूर बनाएं अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा

पेस्टल कलर इन दिनों हर तरह के आउटफिट में ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी खूबसूरत देखना चाहती हैं तो साड़ी में इस रंग का चुनाव कर सकती हैं।
Pastel Outfits

Pastel Outfits: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर महिला की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। रॉयल लुक पाने के लिए महिलाओं को कई बार डार्क कलर की साड़ी पहनते हुए देखा जाता है। लेकिन इन दोनों पेस्टल कलर का चलन काफी ज्यादा चल रहा है। पेस्टल रंग लगभग हर तरह के आउटफिट में ट्रेंड कर रहे हैं। यह ऐसे रंग है जो आपको दूसरों से अलग बनाने का काम करते हैं। अगर आप भी बेहतरीन लुक चाहती हैं तो पेस्टल आउटफिट अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ लुक्स बताते हैं, जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकती हैं।

पैठानी साड़ी

अगर आपको रॉयल लुक चाहिए तो आप पेस्टल कलर में पैठानी साड़ी खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी को स्टाइल करने की बात करें तो आप अ ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ जोकर खूबसूरत लगेगा। किसी भी मौके पर आप यह खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। 1500 की रेंज तक यह आपको मार्केट में मिल जाएगी। आप चाहे तो ऑनलाइन भी इसकी खरीदारी कर सकती हैं।

प्लेन टिश्यू साड़ी

आप प्लेन टिश्यू साड़ी में भी पेस्टल रंग का चुनाव कर सकती हैं। यह हर मौके पर अच्छी लगेगी। इसे कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पहना जा सकता है। इसके साथ बड़े इयररिंग्स प्यार लगेंगे और आप अपने हाथों में बैंगल्स डाल सकती हैं। ओपन हेयर इस तरह के लुक पर अच्छे लगते हैं। यह साड़ी आपको 1200 रुपए तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

शिमरी साड़ी

इस तरह की साड़ियां इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। पेस्टल कलर इसमें बहुत प्यारा लगेगा। आप पिंक शेड का चुनाव कर सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ यह काफी अच्छी लगेगी। मैचिंग इयररिंग्स पर प्यार लगेंगे। इस तरह की साड़ी खरीदने के लिए आपको 1500 रुपए तक का बजट बनाना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews