बेस्ट नवरात्रि लुक देंगे ये शरारा सूट, ऐसे करें स्टाइल

नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ जगह-जगह गरबा नाइट्स की शुरुआत भी हो जाएगी। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गरबा नाइट में आप किस तरह के शरारा सूट पहन सकती हैं।
Navratri look

Navratri Look: आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें 9 दिनों तक माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजन की जाती है। घर घर में माता की पूजन अर्चन का क्रम देखने को मिलता है। इसके अलावा जगह-जगह पर गरबा नाइट्स का आयोजन भी किया जाता है। गरबा नाइट में सभी जमकर माता के गीतों पर रखते नजर आते हैं।

जब भी गरबा नाइट में जाने की बात आती है तो महिलाओं को एक से बढ़कर एक सुंदर आउटफिट का चुनाव करते देखा जाता है। हर महिला चाहती है कि गरबा नाइट में वह सबसे खूबसूरत और अलग नजर आए। अगर आप भी इस नवरात्रि में गरबा नाइट में जाने का मन बना रही हैं और ब्यूटीफुल लुक कैरी करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ सुंदर डिजाइन के सूट बताते हैं जो आप पहन सकती हैं।

सिल्क एंब्रॉयडरी घरारा

अगर आपको नया लुक चाहिए तो आप सिल्क के कपड़े पर तैयार किया गया एंब्रॉयडरी शरारा सूट पहन सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने में कंफर्टेबल होते हैं और लुक बहुत प्यारा लगता है। इसमें आप सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ओवरऑल यू लुक आपको रॉयल टच देने का काम करेगा। इस तरह के सूट के साथ पल ज्वेलरी और चोकर प्यारा लगेगा।

Navratri look

जरी वर्क

जरी का वर्क किया गए शरारा सूट भी नवरात्रि में पहनें जा सकते हैं। यह आपको ब्यूटीफुल लुक देने का काम करेंगे। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको इस तरह के कई सारे प्रोडक्ट मिल जाएंगे। इस तरह के सूट के साथ मिरर वर्क ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। सिंपल मेकअप पर आप चाहे तो लंबी चोटी लगाई जा सकती है।

Navratri look

एंब्रॉयडरी सूट

अगर आपको प्यारा और अलग लुक चाहिए तो लाइट कलर का एंब्रॉयडरी सूट भी पहना जा सकता है। कुछ लोगों को तड़क-भड़क रंग पसंद नहीं होते। वह लाइट रंग पहनना पसंद करते हैं उनके लिए यह बिल्कुल बेस्ट है। इस तरह के सूट के साथ ओपन हेयर, लॉन्ग इयररिंग और मांग टीका प्यारा लगेगा।

Navratri look

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews