अच्‍छी नींद के लिए अपनाएं ये ट‍िप्‍स, दिमाग के साथ शरीर को भी मिलेगा आराम

भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग, कमजोर याददाश्त, बार-बार बीमार पड़ना और भूख में बदलाव जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। जानें इससे बचने के उपाय यहां...
Sleep and Weight gain

AI generated

भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुकून की नींद सोना चाहता है, लेकिन तमाम तरह की चिंताएं, डिप्रेशन, तनाव के कारण ऐसा हो नहीं पता। थके होने के बावजूद चैन की नींद लेना इंसान के लिए दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। अधिकांश लोग समय पर सो नहीं पाते, और सुबह जल्दी उठने की होड़ में उनकी नींद कच्ची रह जाती है। ऐसे में वह दिन भर थकान और को फील करते हैं, जिस वजह से उनका काम में भी मन नहीं लगता। कई बार नींद भरपूर ना होने के कारण इंसान चिड़चिड़ेपन का भी शिकार हो जाता है। काम का इतना ज्यादा प्रेशर होना इंसान की दैनिक जीवन को तीन प्रतिदिन बदलते जा रहा है, जिसका बुरा असर सेहत पर सीधा देखने को मिलता है।

नींद पूरी नहीं होने के पीछे कई कारण शामिल हो सकते हैं, जिसमें किसी बात की घोर चिंता, वर्कलोड, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना, अनहेल्दी रूटिंग फॉलो करना, नींद के समय और क्वालिटी दोनों को ही प्रभावित कर देता है।

हेल्थ पर असर

किसी भी इंसान के लिए 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद बेहद आवश्यक है। यह शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी शांति प्रदान करता है, जिससे वह किसी भी चीज को सोच समझने की क्षमता डेवलप कर पाता है। नींद की कमी के कारण इंसान कई तरह की बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है। कई बार नींद नहीं पूरी होने पर सर में दर्द होने लगता है, पूरा दिन सिर भारी-भारी सा लगता है, जिस वजह से काम में भी मन नहीं लगता और ना ही कहीं भी फोकस हो पता है। इससे मूड भी स्विंग होता रहता है। नींद की कमी धीरे-धीरे हेल्थ पर बुरा असर डालती है।

जब हेल्थ को नींद प्रभावित करने लगती है, तो बॉडी हमें कई तरह के संकेत देने लगता है। जिसे यदि नजर अंदाज कर दिया जाए, तो यह भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है। यह दिमागी तौर पर ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप में भी आपको इफेक्ट कर देगा। तो आज के आर्टिकल में हम आपको अच्छी नींद लेने के टिप्स देंगे, साथ ही इसके संकेत भी बताएंगे।

संकेत

  • नींद की कमी के कारण आप दिन भर थका हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा आलस आपको घेर रहेगी, किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा।
  • अक्सर नींद पूरी न होने पर मूड स्विंग की समस्या बनी रहती है, जिसे यदि नजर अंदाज किया जाए, तो यह आगे चलकर बड़ी मानसिक बीमारी बन सकती है। इससे चिड़चिड़ा पान भी रहता है।
  • नींद की कमी के कारण इंसान बार-बार बीमार पड़ सकता है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं भी आए दिन होती रहती हैं।
  • नींद पूरी न होने पर दिमागी हालत बिगड़ने लगती है। मेमोरी पूरी तरह से वीक हो सकती है। फोकस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप छोटी-छोटी बातों को भूलने लगेंगे।
  • नींद की कमी का असर सीधे भूख पर भी देखने को मिलता है। कई बार नींद पूरी नहीं होने पर लोगों को बार-बार भूख लगती है, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें नींद की कमी के कारण भूख भी नहीं लगती।

अपनाएं ये टिप्स

रात मेंचेन और सुकून भरी नींद सोने के लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। साथी, कुछ टिप्स अपने की जरूरत है, जिससे आप अच्छी तरह से सो सके और अपनी लाइफ स्टाइल को अच्छी तरह से जी सके। इसके लिए आपको मेडिटेशन करना होगा। इसके अलावा वर्कआउट भी बहुत जरूरी है। सोते समय कमरे की लाइट हल्की रखें, ताकि रोशनी आपकी आंखों पर प्रभाव ना डाल सके। आप चाहे तो सोते वक्त लाइट म्यूजिक भी चला सकते हैं। सोने से पहले चाय या कॉफी ना पिए। आजकल डिजिटल मीडिया का जमाना है, ऐसे में फोन का इस्तेमाल एक आम बात है, लेकिन सोने से करीब एक घंटा पहले फोन को अपने से दूर रख दें। यह आपकी नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews