Cracked Heels Scrub: फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाएंगे ये स्क्रब, ऐसे करें तैयार

Cracked Heels Scrub

Cracked Heels Scrub: बहुत सी बार ऐसा होता है जब हम शरीर के अंगों पर बेहतर तरीके से ध्यान नहीं दे पाते हैं और इसका गंभीर परिणाम निकल कर सामने आता है। हम अपने चेहरे की त्वचा का तो बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन बाकी अंगों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसा करने से त्वचा पर डेड स्किन की परत चढ़ने लगती है जो आगे चलकर परेशानी का सबब बनती है। एड़ियों पर डेड स्किन की परत जम जाना भी बहुत तकलीफ देता है और इसे निकालना काफी मुश्किल है। ठंड के सीजन में बहुत से लोगों को एड़िया फटने की समस्या हो जाती है। अगर आप भी खुरदुरी एड़ियों से परेशान है और उन्हें मुलायम बनाए रखना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास स्क्रब की जानकारी देते हैं जिन्हें आप घर पर तैयार कर सकती हैं।

उपयोग करें ये Cracked Heels Scrub

ओट्स और कॉफी

एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें कॉफी पाउडर मिलाकर एड़ियों पर 5 से 7 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद अपने पैरों को कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबाकर रखें। इसके बाद आपको प्यूमिक स्टोन पैरों पर स्क्रब करना है और नारियल का तेल लगा कर सो जाना है।

कच्चा दूध और कॉफी

एक बड़ा चम्मच कच्चे दूध में कॉफी मिक्स करने के बाद इसे एड़ियों पर स्क्रब करें। इसके बाद पैरों को पानी से वॉश करने के बाद बादाम के तेल को गर्म करके लगा लें। इसे डेली रूटीन में फॉलो करने से आपके पैर खुरदुरे नहीं होंगे और मुलायम बने रहेंगे।

शहद और सरसों के दाने

एक बड़ा चम्मच शहद में सरसों के कुछ दाने मिक्स कर लें। इस मिश्रण से अपनी एड़ियों को साफ करें और 10 से 15 मिनट तक गर्म पानी में डूबा कर रखें। पानी में छोटा चम्मच नमक भी डाला जा सकता है। कुछ देर बाद अपने पैरों को पानी से निकाल लें और पेट्रोलियम जेली लगा लें जिससे उनमें मॉइश्चर बना रहे।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नुस्खे आपको सिर्फ एक ही दिन के लिए नहीं करना है। इन्हें डेली रूटीन में शामिल करने से ही फायदा होगा। कोशिश करें कि इनमें से जो भी चीज आपको सूट करें उसे आप अपने डेली रूटीन में शामिल करें ताकि फटी एड़ियां जल्द से जल्द ठीक हो सके और आपको कोई परेशानी ना हो।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं के आधार पर बताई गई है। उपयोग से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews