Hair Care Tips: सिर के बालों के लिए वरदान है ये फल, सफेदी से दिलाता है छुटकारा

बालों को चमकदार घना और मजबूत बनाने के लिए आपको इस फल का रस हफ्ते में एक से दो बार लगाना चाहिए। इससे सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। पढ़ें विस्तार से...
hair care

Hair Care Tips : आजकल बाल झड़ने की समस्या बेहद आम हो गई है। हर उम्र के लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। जिनमें गलत खानपान, स्ट्रेस, हार्मोनल चेंजेज, गलत हेयर केयर रूटीन, आदि शामिल है। ऐसे में लोग हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए मार्केट में उपलब्ध शैंपू, तेल, कंडीशनर, आदि का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें केमिकल होता है और यह बालों को अधिक मात्रा में डैमेज कर देता है। कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं ताकि बालों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और पोषण मिल सके, जिससे बाल मजबूत और घने बनें। इसके लिए वे अपनी डेली डाइट में अंडा, दाल, पनीर, सोया प्रोटीन, पालक, चुकंदर, मछली, अखरोट और बादाम जैसी चीजें शामिल करते हैं।

इसके अलावा, नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल से सिर की मालिश करना भी बालों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जो बालों को मजबूत, घना और काला बनाएगा। साथ ही सफेद बालों की समस्या भी दूर होगी।

आंवला का रस

दरअसल, आपको आंवला का रस बालों में लगाना है। यह बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और समय से पहले बालों के सफेद होने को रोकते हैं। इसे आयुर्वेदिक इलाज भी माना जाता है।

ऐसे लगाएं

  • इसके लिए ताजा आंवला लें और उसका रस निकालें।
  • फिर बालों को कंघी करके साफ करें और स्कैल्प पर आंवला रस को लगाएं।
  • इसे हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मालिश करें।
  • इसके बाद आंवला रस को 30-35 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • आप इसमें नारियल या जैतून का तेल भी मिला सकते हैं, जिससे ड्राइनेस की समस्या खत्म होगी।
  • अब बालों को शैंपू या फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • आंवला का रस हफ्ते में 1-2 बार लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होगी।
  • साथ ही समय से पहले सफेद बाल और डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर होगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews