
खान पान के शौकीन अक्सर दुनिया भर में तरह-तरह के रेस्टोरेंट ढूंढते हैं, जहां एक से बढ़कर एक लजीज पकवान का आनंद उठाने का मौका मिले। बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने का शौक नहीं होता। फूड लवर्स अक्सर कई किलोमीटर तक सफर भी कर लेते हैं, ताकि कोई अच्छी सी डिश की वह तलाश कर सके। इसके लिए हाईवे पर मौजूद भागों से लेकर शहरों में फेमस रेस्टोरेंट तक जाते हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया में सबसे महंगा रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे। यहां कोई भी डिश कितने में मिलती है और इसकी खासियत क्या है इसकी भी जानकारी देंगे।
खाना होता है स्वादिष्ट
फूड लवर्स अक्सर अलग-अलग टेस्ट चखने के लिए अपनी अपनी पसंद के रेस्टोरेंट में जाते हैं। अक्सर लोगों को जहां बजट में खाना मिलता है, वह बार-बार जाते हैं। खाने के शौकीन लोगों के साथ से फर्क नहीं पड़ता कि वह खाना ढाबे में खा रहे हैं या रेस्टोरेंट में… उनके लिए बस खाना स्वादिष्ट होना चाहिए।
सब्लीमोशन रेस्टोरेंट (Sublimotion Restaurant)
वहीं, कुछ लोगों का ऐसा भी शौक होता है कि महंगे से महंगे डिश को ट्राई करें। तो आज हम आपको रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम सब्लीमोशन रेस्टोरेंट है, जो स्पेन के इबिसा आइलैंड में बना हुआ है। मिशेलिन ट्रैवल गाइड ने इसे दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट घोषित किया है। यहां भारतीय रुपए के अनुसार करीब 1 लाख 29 हजार तक प्रति व्यक्ति खाने का खर्च आता है।
साल 2014 में खोला गया था
इस रेस्टोरेंट को वर्चुअल रियलिटी और लाइट एंड साउंड के माध्यम से कभी भी इंटीरियर को बदला जा सकता है। यहां कभी अंतरिक्ष तो कभी खुले से में बैठकर खाना खाया जा सकता है। यहां इंजीनियर, टेक्निशियन और स्क्रिप्ट राइटर की पूरी टीम आने वाले कस्टमर के लिए तरह-तरह की थीम डिजाइन करती है, जो कि एक एक्वेरियम में बना हुआ है। जिसकी वजह से यह और भी ज्यादा अनोखा व खास हो जाता है। यह महंगा रेस्टोरेंट केवल गर्मियों में ही खोला जाता है। यहां सिर्फ 12 लोग ही बैठकर खा सकते हैं। बता दें कि इसे आम लोगों के लिए साल 2014 में खोला गया था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



