
Masala Chai Recipe : चाय की दीवाने आपको हर गली मोहल्ले में देखने को मिलते हैं। बता दें कि लोग चाय को इश्क के साथ जोड़कर देखते हैं। लोग इसके इतने ज्यादा आशिक होते हैं कि सुबह बिस्तर पर उठने के साथ इनको चाय चाहिए होती है। वहीं, ठंड के मौसम में तो लोगों को चाय पीना बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। इसलिए वह दिन भर में कई कप चाय पी जाते हैं। चप्पे-चप्पे पर चाय दुकानें खुली होती है, जहां लोग अपना स्ट्रेस कम करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं कि वह 1 घंटे भी चाय के बिना नहीं रह पाते हैं। कई लोग तरह-तरह के चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चाय लोगों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। तो चलिए इस कंपकंपाती ठंड से राहत दिलाने के लिए हम आपको मसाला चाय बनाने की आनास विधि बताते हैं जो कि आपकी बॉडी को गर्माहट प्रदान करेगा।

मसाला चाय बनाने के लिए सामग्री
- चाय पत्तियां: 2-3 छोटे चम्मच
- पानी: 1 कप
- दूध: 1 कप
- शक्कर: स्वादानुसार
- लौंग: 3 टेबल स्पून
- दालचीनी: 2 छोटे टुकड़े
- इलायची: ¼ कप
- सौंठ: ¼ कप
- जायफल: 1 टी-स्पून
- काली मिर्च: 1 ½ कप
मसाला चाय बनाने की विधि
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन या स्टील की बॉउल लें
- जिसमें पानी डालकर उसे हल्का से उबालें।
- फिर उसमें चाय की पत्तियां, शक्कर और दूध डालें।
- जिसके बाद उसमें दालचीनी, इलायची, सौंठ, जायफल, काली मिर्च, लौंग डालें।
- फिर इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनटों के लिए उबलने दें।
- अब इसे कप में छान लें। आपकी मसाला चाय तैयार है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

