मुंह का स्वाद बदल देगी ये चटपटी भेल, सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें तैयार और चाय के साथ उठाएं आनंद

मुंह का स्वाद बदल देगी ये चटपटी भेल, सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें तैयार और चाय के साथ उठाएं आनंद

Chatpati Bhel Recipe : चटपटी भेल का सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ सकता है। इसका मजेदार स्वाद, चटपटापन एक पॉपुलर भारतीय स्ट्रीट फूड है। बता दें कि भेल कई तरीकों से बनाया जा सकता है लेकिन सामान्य रूप से यह मुरमुरा (पफ़्ड राइस), सेव, प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, टमाटर की चटनी, टमाटर की सॉस और विभिन्न मसालों से बनता है। यह आमतौर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद होता हैं और इसे वह बड़े ही चाव से खाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसे बनाने में महज 5 मिनट का समय लगता है। इसे आप सुबह या शाम के नास्ते में खा सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि…

चटपटी भेल बनाने की सामग्री

  • मुरी (मुरमुरा) – 1 कप
  • आलू – 1 (उबला हुआ और कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • हरा धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
  • पुदीना पत्ती – 1 टीस्पून (कटा हुआ)
  • चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • हल्दी – 1/2 टीस्पून
  • जीरा – 1/4 टीस्पून
  • मिक्स नमकीन चिवड़ा – 1 कप
  • सेव – 1/2 कप
  • बारीक सेव – 1/2 कप
  • नमकीन बूंदी – 1/2 कप
  • नींबू – 1
  • तेल – 4 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

चटपटी भेल बनाने की विधि

  • सबसे पहले मुरमुरा और सेव को एक बड़े बाउल में डालें।
  • आलू को उबालकर छोटे टुकड़ों में कट लें और उन्हें मुरमुरा, सेव में मिलाएं।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, हरा धनिया, पुदीना पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें।
  • अब नींबू का रस डालें और सबको अच्छी तरह से मिला दें।
  • तेल डालें और फिर से मिला दें ताकि सभी चीज अच्छी तरह से मिल जाए।
  • अब आपकी चटपटी भेल को तैयार हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews