स्किन की डलनेस दूर करेगी ये चीज, साफ होगी त्वचा, आएगा निखार

अगर आपकी स्किन डल और बेजान लग रही है, तो कुछ घरेलू नुस्खे और स्किन केयर टिप्स त्वचा में नेचुरल ग्लो ला सकते हैं। पढ़ें विस्तार से यहां...
Skin Care

Skin Care Tips : व्यस्त लाइफस्टाइल होने के बावजूद महिलाएं चेहरे पर रौनक लाने के लिए तरह-तरह के ब्रांडेड और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं ,जो कि बाजार या फिर ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है, लेकिन कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। इसलिए बचाव के लिए वह ब्यूटी पार्लर भी जाती हैं, लेकिन इसका निखार भी कुछ दिनों तक ही देखने को मिलता है। वहीं, कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाना ज्यादा पसंद करती हैं। उनका मानना है कि इससे किसी भी तरह का कोई केमिकल रिएक्शन चेहरे पर नहीं होगा। साथ ही नेचुरल ग्लो आएगा। हर कोई आपकी खूबसूरती का राज पूछेगा।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच स्किन केयर रूटीन को मेंटेन करना बहुत ही मुश्किल है। चुनौती भरे इस कार्य को करने के लिए समय के साथ-साथ पैसे की भी जरूरत होती है, लेकिन यदि आप घरेलू नुस्खे अपनाती हैं, तो आपको अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपना कीमती टाइम देना होगा।

फिटकरी का करें इस्तेमाल

आज हम आपके चेहरे पर फिटकरी इस्तेमाल करने के अनेकों फायदे बताएंगे, जो फेस को टाइट करने के साथ ही ट्रेनिंग को दूर करती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो एक्ने से बचाती है। इससे त्वचा का रंग भी साफ होता है। बता दें कि यह फिटकरी है, जिसे आपको इन दो चीजों के साथ मिलाकर लगाना है।

पेस्ट करें तैयार

दरअसल, आप फिटकरी को गुलाब जल और एलोवेरा जेल में मिलाकर पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। इसे कुछ देर पर स्कीन पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आपको कुछ ही मिनट में फर्क देखने को मिलेगा। इस पैक को आप हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

बनाएं टोनर

इसके अलावा, आप फिटकरी से घर पर टोनर भी बन सकती हैं। इसके लिए आप फिटकरी से पहले पाउडर बना लें। इसके बाद इसे गुलाब जल में घोलकर स्प्रे वाली बोतल में भरकर रख लें। अब इसे आप टोनर की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews