क्या आप भी हैं समय की कमी से परेशान, ‘टाइम ब्लाकिंग’ से पाएं बेस्ट समाधान

क्या आपका दिन कामों में उलझ जाता है? आपको भी लगता है कि काश कुछ और वक्त होता तो चीजें बेहतर तरीके से मैनेज हो जाती। अगर ऐसा है तो टाइम ब्लॉकिंग आपके काम की तकनीक है। टाइम ब्लॉकिंग से आप अपने काम को सही ढंग से प्लान कर सकते हैं। ये तकनीक आपके दिमाग को एक चीज पर फोकस करने में मदद करती है। इससे काम बेहतर होता है और मानसिक थकान में भी कमी आती है।
Time Blocking

AI generated

Time Blocking : आज की भागमभाग वाली जिंदगी में सबसे पास एक बड़ी समस्या है ‘समय की कमी’। काम इतने हैं और वक्त वही चौबीस घंटे। ऐसे में टाइम मैनेज कैसे किया जाए। इस समस्या के समाधान के रूप में सामने आई है ‘टाइम ब्लाकिंग’ तकनीक। कई जगहों पर ये काफी लोकप्रिय हो रही है और कुछ खास प्रोफेशन के लोगों के लिए ये काफी मददगार भी साबित होती नज़र आ रही है।

टाइम ब्लॉकिंग समय प्रबंधन का एक तरीका है जिसमें दिन को अलग-अलग कामों के लिए तय समय में बाँटा जाता है। इसमें हर काम के लिए एक निश्चित समय तय किया जाता है ताकि आप एक समय में सिर्फ उसी काम पर ध्यान दे सकें और कई काम एक साथ करने से बचें।

मल्टीटास्किंग नहीं, अब टाइम ब्लाकिंग पर कीजिए फोकस 

अब तक आमतौर पर हम मल्टीटास्किंग को एक कौशल मानते आए हैं। लेकिन टाइम ब्लाकिंग तकनीक कुछ और ही कहती है। हम यही मानते आए हैं कि मल्टीटास्किंग यानी एक साथ कई काम करना एक अच्छी स्किल है। लोग सोचते हैं कि अगर आप एक ही वक्त में फोन पर बात कर रहे हैं, ईमेल चेक कर रहे हैं और खाना भी बना रहे हैं तो आप बहुत तेज और स्मार्ट हैं। लेकिन टाइम ब्लाकिंग तकनीक इससे उल्टा कहती है।

क्या है Time Blocking

टाइम ब्लाकिंग का कहना है कि एक बार में सिर्फ एक काम करो। अपने दिन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटो और हर हिस्से में सिर्फ एक चीज पर ध्यान दो। मिसाल के लिए..सुबह 10 से 11 बजे तक सिर्फ ईमेल देखो, फिर 11 से 12 बजे तक कोई जरूरी काम करो। और इसी तरह अलग अलग समय पर काम को बाँटा जाए, जिससे उस समय आपका पूरा फोकस सिर्फ उसी काम पर हो। ये काफी कारगर तकनीक है क्योंकि ऐसा करने से आपका दिमाग एक काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाता है और वो काम सबसे बेहतर तरीके से हो पाता है। टाइम ब्लाकिंग तकनीक कहती है कि एक-एक काम को पूरा करो, ताकि नतीजे बेहतर हों और आपका तनाव भी कम हो। ये नया सोचने का तरीका है, जो अब लोगों को समझ आने लगा है।

लोकप्रिय हो रही है ये तकनीक

पिछले कुछ सालों में टाइम ब्लाकिंग तकनीक भारत के साथ दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय हुई है। खासकर वे लोग जो घर से काम करते हैं या अपनी जिंदगी और नौकरी में बैलेंस बनाना चाहते हैं, उन्हें ये तकनीक काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इस ट्रेंड को लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं। जो लोग इसे अपना रहे हैं उनका उनका कहना है कि अब उनके काम जल्दी और अच्छे से होते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ने और अपनी निजी जिंदगी को ठीक रखने की जरूरत की वजह से लोग टाइम ब्लॉकिंग को अपना रहे हैं। ये तरीका खासकर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं या जिन्हें अपने काम में पूरा ध्यान देना पड़ता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews