हफ्ते भर की गैरमौजूदगी में ऐसे रखें इंडोर प्लांट्स को ताजगी से भरा, अपनाएं ये टिप्स

Indoor Plants: अपने पौधों को छुट्टी पर अकेला छोड़ना थोड़ा चिंताजनक हो सकता है, लेकिन इन आसान टिप्स के साथ आप सुनिश्चित कर सकती हैं कि वे आपकी वापसी पर भी हरे-भरे रहें।
Indoor Plants

Indoor Plants: दो तरह के पौधे होते हैं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर के बाहर लगाया जाता है यानी बालकनी या फिर छत पर, वही कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के अंदर भी गमले में लगाया जा सकता है। जिन पौधों को घर के अंदर लगाया जाता है उन्हें इनडोर प्लांट्स कहा जाता है। इनडोर प्लांट्स घर की सजावट के लिए बहुत ही अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार लोगों को यह परेशानी रहती है कि अगर उन्हें हफ्ते भर के लिए कहीं बाहर जाना पड़े तो किस प्रकार पौधों की देखभाल की जाए, ताकि पौधे उनकी गैर मौजूदगी में भी हरे-भरे रहे।

यदि आप हफ्ते भर के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और आपके घर में कई सारे इनडोर प्लांट्स है तो थोड़ी सी प्लानिंग करके आप उनकी देखभाल अच्छे से कर सकते हैं। ऐसा करने से जब आप वापस लौट कर आएंगे तो आपको अपने पौधे वैसे ही दिखेंगे जैसे आप उन्हें छोड़कर गए थे, तो चलिए जानते हैं कि किन-किन टिप्स की मदद से आप अपनी गैर मौजूदगी में भी पौधों का अच्छे से ध्यान रख सकते हैं।
plnat

इस तरह रखें ध्यान

कहीं भी बाहर जाने से पहले अपने पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां उन्हें सही मात्रा में धूप मिल सके। अगर आप बारिश के मौसम में कहीं बाहर जा रहे हैं तो धूप के लालच में पौधों को बाहर न रखें, क्योंकि अत्यधिक नमी और पानी उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी बजाय आप अपने पौधों को खिड़की के पास रख सकते हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक रोशनी मिलेगी साथ ही साथ पौधे सीधे बारिश के संपर्क में नहीं आएंगे। खिड़की के पास रखने से पौधों को पर्याप्त मात्रा में हल्की-हल्की धूप मिलती रहेगी जिससे वे स्वस्थ रहेंगे।

इस तरह डालें पानी

इनडोर प्लांट्स को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। अगर आप हफ्ते भर के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं तो पौधों को अच्छी तरह से पानी देकर जाएं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप गमलों को ही पानी से भर दें। सही तरीके से पानी डालने से मिट्टी में नमी बनी रहती है। जिससे पौधों को पूरे हफ्ते के लिए पर्याप्त पानी मिलता है। ऐसा करने से पौधे हफ्ते भर हरे-भरे रहेंगे और उन्हें हर दिन पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस तरह डालें खाद

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पौधों को तंदुरुस्त रखने के लिए खाद की अहम भूमिका होती है। ऐसे में हफ्ते भर के लिए अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो सबसे पहले पौधे में खाद डालना ना भूलें। खाद डालने से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं। खाद को सही तरीके से डालें। अगर आप गमले में नई मिट्टी डालने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले कंकड़ डालना ना भूलें। पहले गमले में थोड़े से कंकड़ डालें, उसके बाद मिट्टी डालें। ऐसा करने से पानी का उचित निकास होता है। साथ ही साथ मिट्टी में नमी बनी रहती है। ऐसा करने से पौधा स्वस्थ रहेगा, भले ही आप हफ्ते पर उसकी देखभाल न कर पाए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews