बची हुई रोटी को रखना चाहते हैं मुलायम और ताजा, अपनाएं ये टिप्स

रोटी सभी के घर में बच जाती है, लेकिन बाद में यह खाने लायक नहीं बचती क्योंकि यह हवा के संपर्क में आने के बाद सूख जाती है। यदि आप कई घंटों बाद भी रोटियों को मुलायम रखना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है।
Roti

भारतीय किचन में रोटी खाने में सबसे महत्वपूर्ण चीज मानी जाती है, जिसे हर दिन खाने से पहले ताजा बनाया जाता है। रोटी के बिना लोगों का खाना जैसे मानो अधूरा सा रहता है। रोटियां कई प्रकार की होती हैं, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा, आलू भर की रोटियां, पालक की रोटियां, मेथी की रोटियां आदि। हर सीजन में अलग-अलग तरह की रोटियां ट्राई की जाती है, लेकिन आमतौर पर सिंपल ताजी रोटियां बनाई जाती हैं।

हालांकि, कई बार रोटियां ज्यादा बन जाती हैं या किसी भी अन्य कारण से यह बच जाती हैं। यदि ऐसे में इसे ठीक तरीके से ना रखा जाए, तो यह थोड़ी देर बाद सूखी, रबर जैसी हो जाती हैं या फिर जल्दी खराब भी हो सकती हैं।

रोटियां रहेंगी मुलायम

यदि आप भी अधिक देर तक रोटी को ताजा और नरम रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान से टिप्स अपनाने की जरूरत है। आज के आर्टिकल में हम आपको आसान और कारगर टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप रोटी को बाद में इस्तेमाल के लिए मुलायम और ताजा रख सकते हैं। आप इन टिप्स को अपनाकर रोटी को कुछ घंटे के लिए भी स्टोर कर सकती हैं या कुछ दिनों के लिए भी। इससे आपका स्वाद और बनावट सही तरीके से बरकरार रहेगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • गरम रोटियों को कभी भी सीधा नहीं रखना चाहिए।
  • सबसे पहले रोटी को पूरी तरह से ठंडा होने दें, ताकि भाप अंदर ना जाए।
  • जब यह रोटियां ठंडी हो जाएं, तो इसे एक साफ कॉटन किचन टॉवल में लपेट कर रख दें।
  • इससे रोटियां मुलायम बन जाती हैं।
  • लपेटी हुई रोटियों को एयर टाइट कंटेनर में रखें, जहां यह हवा के संपर्क में नहीं आएंगी और इससे रोटियां सूखेंगी नहीं और यह कई घंटे तक ताजा बनी रहेंगी।
  • यदि आप रोटी को एक या दो दिन रखकर खाना चाहते हैं, तो इसे फ्रीज में रख सकती हैं। इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि रोटियां कॉटन के कपड़े में अच्छी तरह से लिपटी हुई हों और एक कंटेनर में पूरी तरह से पैक हो, जिसमें हवा ना जा पाए।
  • रोटियों को अधिक देर तक ताजा बनाए रखने के लिए उन्हें गलती से भी प्लास्टिक के या बंद डिब्बे में ना पैक करें। अन्यथा, वह भाप से गीली हो जाएगी और सूख जाएगी। फ्रिज में बिना ढके आपको रोटी को नहीं रखना है, वरना वह खाने लायक नहीं बचेगी।

ना करें ये गलती

कोशिश करें कि 2 दिन से ज्यादा पुरानी रोटी को ना खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। किसी मजबूरी में यह खाना पड़े तो 1 से 2 दिन ही मैक्सिमम बनी हुई रोटियां खाएं। अन्यथा, कोशिश यही रखें कि प्रतिदिन ताजी रोटी ही बनाकर खाएं, जो आपकी बॉडी को फायदा पहुंचा सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews