अब सिर की सफेदी नहीं बनेगी आपकी शर्मिंदगी की वजह, ये देसी इलाज देंगे परमानेंट छुटकारा

डैंड्रफ से परेशान हैं और हर बार शैम्पू बदलने के बाद भी नहीं मिल रहा आराम? तो अब घरेलू उपाय अपनाएं। ये एक्सपर्ट-सुझाए गए नैचुरल रेमेडीज डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगी और स्कैल्प को स्वस्थ बनाएंगी। जानिए कैसे करें डैंड्रफ का इलाज घर बैठे।
Dandruff Remove

बालों में सफेद परत यानी डैंड्रफ ने आपको भी शर्मिंदा कर दिया है? ऑफिस मीटिंग हो या पार्टी, कंधों पर गिरती स्किन फ्लेक्स देखकर कई बार हम अपनी कॉन्फिडेंस खो बैठते हैं। डैंड्रफ सिर्फ लुक्स ही नहीं, स्कैल्प की हेल्थ को भी बिगाड़ता है।

अगर आपने तमाम शैम्पू, ऑयल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ट्राय कर लिए हैं और फिर भी डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिला, तो अब वक्त है घरेलू और नेचुरल रेमेडीज को आजमाने का। एक्सपर्ट्स की सलाह से ये घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं।

क्यों होती है डैंड्रफ और क्या है इसका सही इलाज?

 ड्राइनेस और फंगल इंफेक्शन 

डैंड्रफ होने की सबसे आम वजह स्कैल्प का सूखापन है। जब स्किन ड्राई होती है, तो वह परत बनाकर झड़ने लगती है। वहीं, कई बार यह फंगल इंफेक्शन की वजह से भी होता है, जो खासकर मॉनसून और विंटर में बढ़ जाता है। इसलिए स्कैल्प की सफाई और मॉइश्चर जरूरी है।

नीम और नारियल तेल से करें स्कैल्प को डिटॉक्स

नीम के पत्तों में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प से बैक्टीरिया और इंफेक्शन हटाने में मदद करती हैं। एक बर्तन में नारियल तेल गर्म करें, उसमें नीम की पत्तियां डालें और हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में मसाज करें। हफ्ते में दो बार करने से डैंड्रफ में काफी राहत मिलती है।

दही और नींबू का मास्क देगा ठंडक और सफाई

दही में प्रोटीन और नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो डैंड्रफ को कम करता है। 2 बड़े चम्मच दही में आधे नींबू का रस मिलाएं और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट तक रखें। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस रेमेडी को फॉलो करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews