किचन में रोजमर्रा के काम को बनाना है आसान, अपनाएं ये टिप्स

आज हम आपको बेहतरीन किचन टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आएगी। ऑफिस, घर के साथ साथ किचन की देखरेख करना, इसको साथ में लेकर चलना महिलाओं के लिए बहुत मुश्किलों से भरा है
kitchen Tips

Kitchen Tips : चाहे जितना भी साफ सफाई कर लो, लेकिन किचन का काम खत्म होने का नाम ही नहीं लेता। एक के बाद एक कोई ना कोई काम यहां लगा ही रहता है। खाने-पीने से लेकर यहां बर्तन धोने तक के कार्य घर की महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह किसी चुनौती से काम नहीं है कि वह घर में किचन को अच्छी तरह संभाल सके। इसके लिए वह तरह-तरह के टिप्स भी आजमाती है, ताकि घर का काम आसानी से हो सके और किचन में साफ-सफाई भी बनी रहे।

कई बार जरा सी लापरवाही के कारण सामान खराब हो जाता है। इसका भी खास ख्याल रखना पड़ता है। किचन में हर एक छोटी से बड़ी चीज का रखरखाव करने के साथ ही घर के अन्य कामों को भी संभालना काफी मुश्किल है।

काम होगा आसान

आज जो टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं, इससे आपकी किचन का काम भी आसान हो जाएगा और सामान भी नहीं बिखरे रहेंगे और ना ही गंदगी रहेगी और ना ही आपको बार-बार एक ही काम रोज करना पड़ेगा। इसके अलावा, सामान भी खराब नहीं होंगे, क्योंकि सामान के खराब होने से काम और ज्यादा बढ़ जाता है।

अपनाएं ये टिप्स

  • अक्सर लोग खाने में गरम मसाले का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोग अलग-अलग डब्बे में, तो कई बार एक ही मसाला दानी के डब्बे में मसाले को भरकर रख देते हैं। इन्हें अधिक दिन स्टोर करने पर कीड़े लग सकते हैं। ऐसे में आप इस समय-समय पर धूप दिखाते रहे या फिर इसे फ्रीज में रख दें, जिससे यह खराब नहीं होंगे, बल्कि लंबे समय तक आपके स्वाद को बरकरार रखेंगे। इससे आपका काम भी नहीं बढ़ेगा और किचन का काम भी आसान हो जाएगा।
  • रोटी बनाने से पहले अक्सर आटा गूंथा जाता है, लेकिन कई बार यह बच जाता है, तो इसे फ्रीज में रख दिया जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि यह काला पड़ जाता है, जिससे रोटियां भी खराब दिखती हैं। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने से पहले उसमें तेल लगा दें, जिससे आटा नरम रहेगा और काला भी नहीं पड़ेगा।
  • कुछ महिलाएं बहुत दिनों तक दूध को किचन में स्टोर करके रखती है। इसके लिए वह फ्रिज का इस्तेमाल करती है। आप फटने से बचने के लिए इसे गर्म कर सकती हैं या फिर फ्रीजर में डालकर इसे जमा लें, जिससे दूध खराब नहीं होगा और आप इसका इस्तेमाल तीन से चार दिन बाद भी कर सकती हैं।
  • किचन में हर तरीके का खाद्य पदार्थ रखने के कारण इससे अजीब तरीके की स्मेल भी आने लगती है। इससे बचाव के लिए आप वीक में एक दिन किचन की सफाई करें। इसके अलावा, प्रतिदिन झाड़ू और पोछा लगाएं। सिंक के पास परफ्यूम छिड़ककर रखें, जिससे किचन में बदबू नहीं फैलेगी और आपका किचन साफ सुथरा दिखेगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews