घर पर आसानी से बनाएं Tomato Face Serum, चेहरे पर आएगा निखार, दूर होंगे दाग-धब्बे, ऐसे करें इस्तेमाल

घर पर आसानी से बनाएं Tomato Face Serum, चेहरे पर आएगा निखार, दूर होंगे दाग-धब्बे, ऐसे करें इस्तेमाल

Tomato Face Serum: चेहरे के लिए टमाटर को बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है। यह त्वचा के पीएच लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है। इससे बना फेस सीरम लगाने से चेहरे पर निखार आता है। टैनिंग और ओपन पोर्स की समस्या दूर होती है। साथ ही त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करता है।

बनाने का तरीका

आप घर पर आसानी से टमाटर से फेस सीरम बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश टमाटर के रस एक बोतल या बर्तन में छानकर इकट्ठा कर लें। अब टमाटर के रस में विटामिन ई ऑयल और कुछ बूंद एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लें। और और फ्रिज में स्टोर करके रख दें। आप इस सीरम का इस्तेमाल एक हफ्ते तक कर सकते हैं।

इस्तेमाल का सही तरीका

फेस सीरम का इस्तेमाल करने के दौरान कुछ चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है। बिना चेहरे को धोएं इसे लगाने की गलती न करें। दो से तीन बूंद सीरम को चेहरे पर डालकर अच्छे से मालिश करें। 15-20 से अधिक इसे चेहरे पर न छोड़ें। सीरम के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूले। एक सप्ताह ने ज्यादा से ज्यादा 3 बार इस्तेमाल करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews