फटे-पुराने कपड़े पहनने की आदत करवा सकती है बड़े-बड़े नुकसान, आज ही सुधार लें तरीका

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह अपने पास अच्छे कपड़े होने के बावजूद भी फटे पुराने कपड़े पहनते रहते हैं। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि यह आदत पर्सनैलिटी और पूरे जीवन को किस तरह से प्रभावित करती है।
Torn and old clothes

हम सभी की अपनी लाइफ स्टाइल और रहन-सहन का तरीका होता है। जिसका हमारे पूरे जीवन पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। जी हां, हम जिस तरह के कपड़े पहनते हैं। जिस तरह से हमारा चीजों को लेकर रखरखाव या रहन-सहन होता है। उसी के जरिए दूसरों की नजर में हमारी पर्सनैलिटी बनती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हम जो कपड़े पहनते हैं उसका भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।

हम सभी के कपड़ों से लेकर फुटवियर ज्वेलरी सभी को लेकर अपनी पसंद होती है। कुछ लोगों को एकदम टिप टॉप बन कर अच्छे कपड़े पहनते हुए देखा जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे रहते हैं जो अच्छे कपड़े होने के बावजूद भी फटे पुराने कपड़े पहनते रहते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है तो इसे तुरंत सुधार ले वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए आपको इसी बारे में बताते हैं।

पर्सनैलिटी पर होता है असर

अगर व्यक्ति फटे या घिसे कपड़े पहना रहता है तो इसका व्यक्तित्व पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे आसपास के लोग जब भी आपको उन्हीं कपड़ों में देखते हैं तो एक नेगेटिव इमेज बना लेते हैं। उन्हें लगता है कि इन्हें तो रहने का तरीका ही नहीं है या कपड़े पहनने का ढंग ही नहीं आता है। इस तरह से लोगों के सामने आपकी इमेज गलत दिखने लगती है।

नेगेटिव एनर्जी होगी अट्रैक्ट

अगर फटे पुराने या घिसे पीटे कपड़े पहने जाते हैं तो नेगेटिव एनर्जी ज्यादा अट्रैक्ट होती है। इस तरह के लोगों को जीवन में नकारात्मकता का सामना ज्यादा करना पड़ता है। यही कारण है कि कभी खुद भी पुराने कपड़े न पहनें और जहां तक हो सके दूसरों के कपड़ों का इस्तेमाल न करें।

फाइनेंशियल स्थिति पर पड़ता है असर

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर देखा जाए तो फटे पुराने कपड़े हमारे ग्रहों की दिशा को खराब करते हैं। इससे फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको यह चाहते हैं कि फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बनी रहे तो पुराने कपड़े बिल्कुल ना पहने और अच्छी तरह से रहे।

रिश्तों पर भी होता है असर

फटे पुराने कपड़े न केवल फाइनेंसियल कंडीशन बल्कि रिश्तों को खराब करने का काम भी करते हैं। पहली बात तो अगर आप इस तरह के कपड़े पहनेंगे तो पार्टनर आपको देखकर अजीब महसूस कर सकते हैं। इसी के साथ ग्रह की दशा खराब होने की वजह से रिलेशनशिप में दिक्कत भी आ सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews