रिश्ते को तोड़ सकती हैं पार्टनर की ये आदतें, इन संकेतों को कभी न करें नजरअंदाज

कई बार लड़कियों की कुछ आदतें उन्हें टॉक्सिक पार्टनर बना देती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी में दिखें ये संकेत, तो समय रहते सतर्क हो जाएं। ये व्यवहार रिश्ते में जहर घोल सकते हैं।
Relationship

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान और भरोसे पर टिकी होती है। लेकिन जब कोई पार्टनर चाहे लड़का हो या लड़की रिश्ते में टॉक्सिक बिहेवियर दिखाने लगे, तो वहां खुशहाल भविष्य की संभावना कम हो जाती है। कई बार लड़कियों की कुछ आदतें उन्हें ऐसा टॉक्सिक पार्टनर बना देती हैं, जिससे सामने वाला खुद को कमजोर, थका और मानसिक रूप से डिस्टर्ब महसूस करने लगता है।

अगर आपकी पार्टनर में भी ये संकेत नजर आने लगे, तो अलर्ट हो जाना चाहिए। रिश्ते में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो धीरे-धीरे रिश्ते को बर्बादी की कगार तक पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन-सी आदतें हैं जो किसी भी लड़की को टॉक्सिक बना देती हैं।

कैसे पहचानें कि आपकी पार्टनर है टॉक्सिक

जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना या शक करना

अगर आपकी पार्टनर हर समय ये जानने की कोशिश करती है कि आप कहां हैं, किससे बात कर रहे हैं, या हर चीज़ पर सवाल उठाती है, तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी हो सकती है। किसी भी रिश्ते में स्पेस और भरोसा जरूरी होता है।

लेकिन जब लड़की हर बात पर शक करने लगे या आपके फैसलों में दखल देने लगे तो यह नॉर्मल नहीं है। ऐसा व्यवहार धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास और निजी आज़ादी को खत्म कर देता है। अगर बार-बार ये पैटर्न दिख रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरे की घंटी हो सकता है।

इमोशनल ब्लैकमेल और गिल्ट ट्रिप कराना

टॉक्सिक पार्टनर अक्सर इमोशनल ब्लैकमेल का सहारा लेती हैं। जैसे, अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो तो ये करो, या फिर किसी छोटी बात पर रोना, बात बंद कर देना या खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना।

ये आदतें दर्शाती हैं कि आपकी भावनाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह की सोच न केवल आपको मानसिक रूप से थकाती है, बल्कि आपके आत्म-सम्मान को भी गिरा देती है। एक हेल्दी रिलेशनशिप में, पार्टनर एक-दूसरे को सहारा देते हैं, ना कि एक-दूसरे पर बोझ बनते हैं।

हमेशा खुद को सही मानना और सामने वाले को नीचा दिखाना

जब कोई लड़की हर बहस या तर्क में खुद को सही साबित करने पर तुली रहती है और आपकी राय या भावनाओं को अहमियत नहीं देती तो ये टॉक्सिक बिहेवियर है। कुछ टॉक्सिक गर्लफ्रेंड्स अपने पार्टनर को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर साबित करना चाहती हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में गिरावट आती है।

ऐसे रिश्ते में धीरे-धीरे आप अपनी आवाज़ खो देते हैं और खुद को अयोग्य महसूस करने लगते हैं। अगर आपकी बातों का कोई महत्व नहीं है और हर गलती का दोष आप पर ही मढ़ दिया जाता है, तो ये बड़ा अलार्म है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews