IRCTC से ट्रेन टिकट नहीं हो रहा है बुक, जानिए कहां से मिलेगी कंफर्म सीट

IRCTC से ट्रेन टिकट नहीं हो रहा है बुक, जानिए कहां से मिलेगी कंफर्म सीट

Train Ticket Book : डिजिटल मीडिया के जमाने में सफर करने के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट या एप से घर बैठे टिकट बुक कर लेते हैं। हालांकि, सीट की उपलब्धता नहीं होने पर आपकी टिकट कई बार वेटिंग रह जाती है और रेलवे नियम के मुताबिक, IRCTC एप से टिकट बुक करने पर वेटिंग टिकट यात्रा वाले दिन ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाता है, लेकिन आज हम आपको टिकट बुक करने का एक नया तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी वेटिंग टिकट वाली समस्या खत्म हो जाएगी।

दरअसल, आज हम आपको Amazon एप से टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। बता दें कि आप अमेजॉन से कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं अमेजॉन से ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका…

ऐसे बुक करें टिकट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर Amazon ऐप खोलें।
  • ऐप में ऊपर के बाईं कोने में “Amazon Pay” या “Amazon Pay & Offers” जैसा एक ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
  • Amazon Pay मेनू में “Book Tickets” का ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
  • “Book Tickets” पेज पर ट्रेन टिकट बुक करने के लिए Train Tickets” ऑप्शन का चयन करें।
  • अब वहाँ जहां से जाना है और जहां तक जाना  हैं, उन लोकेशन्स की जानकारी दें। साथ ही कितने यात्री हैं और क्लास क्या होगी इसकी पूरी डिटेल्स भरें।
  • अब आपके द्वारा चुने गए मार्ग और तारीख के आधार पर आपको उपलब्ध ट्रेनों की सूची मिलेगी।
  • ट्रेन का चयन करने के बाद आपको उस ट्रेन में सीट की उपलब्धता, समय और अन्य विवरण दिखाई जाएगा।
  • अब आपको यात्री की कैटेगरी (जैसे General, Senior Citizen, Female etc.) चुननी होगी।
  • उसके बाद “Proceed” या “Continue” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने IRCTC खाते में लॉगिन करना होगा। यदि आपका IRCTC खाता नहीं है, तो आपको एक बनाने का विकल्प भी दिया जाएगा।
  • उस पेज को लॉगिन करने के बाद आपको अपनी टिकट की पुष्टि करने के लिए पेमेंट करना होगा।
  • जिसके बाद आप अपने टिकट को डाउनलोड या प्रिंट आउट करवा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews