सर्दियों में केरल की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर, शानदार नजारे छू लेंगे आपका दिल

Winter Travel: सर्दियों में केरल घूमने का अपना अलग ही मजा है। इस मौसम में यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है। हरी-भरी वादियां, शांत जलमार्ग और पहाड़ी इलाकों का अद्भुत नजारा सर्दियों में बहुत खास लगता है।
Winter Travel

Winter Travel: सर्दियों में केरल घूमने का अलग ही मजा है। यहां का ठंडा और आरामदायक मौसम और खूबसूरत नजारे आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। सर्दी में केरल की प्राकृतिक सुंदरता और भी खास लगने लगती है। यहां का तापमान आमतौर पर 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो यात्रा के लिए एकदम सही माना जाता है।

अगर आप क्रिसमस या न्यू ईयर पर अपनी फैमिली या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो केरल के बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां की हरी-भरी वादियां और शानदार शांत वातावरण आपका सफर को और भी खास बना देंगे।

मुन्नार (Munnar)

केरल यात्रा के दौरान मुन्नार को अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करें। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से काम नहीं है। मुन्नार में झील और बांध एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है, जहां से चाय के बागानों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां पर्यटक बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

अलेप्पी (Alappuzha)

केरल में अलेप्पी भी सबसे फेमस जगह में से एक है जिसे वेनिस आफ ईस्ट या भारत के वेनिस के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सुंदरता वाकई स्वर्ग से कम नहीं है। अलेप्पी सबसे ज्यादा हाउसबोट क्रूज के लिए प्रसिद्ध है। जहां पर्यटक नदियों और नहरों में बोटिंग का आनंद लेते हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता, घने ताड़ के पेड़, पुराने लाइटहाउस, समुद्र और मीठे पानी की नदियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

कन्नूर (Kannur)

कन्नूर केरल का एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है। जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यह जगह अपनी सांस्कृतिक विरासत और कला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है और यहां घूमने के लिए कई शानदार स्थल है। कन्नूर के पयमबल्लम और मुजूपिलगंड जैसे प्राचीन बीच पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कन्नूर की ये विविधता और खूबसूरती से पर्यटकों के लिए एक आदर्श यात्रा स्थल बनाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews