Job Interview : उलझा सवाल ‘आप 3 में से सिर्फ किसी एक की मदद कर सकते हैं, किसे चुनेंगे’

Job Interview : उलझा सवाल ‘आप 3 में से सिर्फ किसी एक की मदद कर सकते हैं, किसे चुनेंगे’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जॉब मार्केट में स्मार्ट और इंटेलिजेंट कैंडिडेट चाहिए। इसीलिए उन्हें नौकरी पर रखने से पहले कई तरह से परखा जाता है। लिखित परीक्षाएं होती हैं और फिर सबसे अहम पड़ाव आता है इंटरव्यू का। यहां जॉब रिलेटेस सवालों के अलावा कुछ ट्रिकी सवाल (tricky question) भी पूछे जाते हैं। यहां आपकी हाजिरजवाबी, तात्कालिकता और जजमेंट पॉवर की परीक्षा ली जाती है।

Video : क्या होता जो पक्षियों के भी होते दो हाथ

अक्सर हमारे सामने ऐसे सवाल आते हैं जो हमें उलझन में डाल देते हैं। ऐसे सवाल जिनके कई जवाब हो सकते हैं लेकिन उसे सही तरह से हल करने पर आपके हाथ एक बड़ा मौका लग सकता है। आज हम आपको ऐसा ही एक सवाल बताने जा रहे हैं जो एक इंटरव्यू में करीब दो सौ लोगों से पूछा गया और सही जवाब देने वाले शख्स को हायर किया गया। सवाल था कि ‘अगर आप तूफानी रात में अपनी कार से कहीं जा रहे हैं। एक बस स्टॉप पर आपको तीन लोग नजर आते हैं। एक युवती जो आपकी ड्रीम गर्ल है, एक पुराना दोस्त जिसने आपकी जान बचाई थी और एक बुजुर्ग महिला जिसे मदद की जरुरत है। आपकी कार में सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की जगह है, ऐसे में आप किसकी सहायता करेंगे।’

ये एक उलझा हुआ सवाल है और जिस शख्स को चुना गया उसका जवाब बहुत ही कमाल का था। उसने कहा ‘मैं अपनी कार की चाबी अपने दोस्त को दे दूंगा और उससे कहूंगा कि वो बुजुर्ग महिला को अस्पताल लेकर जाए। मैं वहीं अपने सपनों जैसी लड़की के साथ खड़ा होकर बस के आने का इंतजार करूंगा।’ ये वास्तव में सबसे सही और आदर्श जवाब है। साथ ही इससे हमें सीखने को मिलता है कि प्रेशर वाली स्थिति में जब हमसे ट्रिकी सवाल किए जाएं तो उनका किस तरह से जवाब दिया जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews