बरसात में चाहिए कुछ कुरकुरा, ट्राई करें ये खास पोहा पकोड़ा

इस पकोड़े का कुरकुरापन खाने के शौकीनों को काफी पसंद आता है। यदि आप भी इस टेस्टी स्नैक्स का मजा उठाना चाहते हैं, तो इसे बनाने के लिए सही विधि जान लें।
Poha Pakoda

बरसात का मौसम हो, ऐसे में यदि गरमा-गरम पकौड़ी मिल जाए तो मानसून का मजा ही दोगुना हो जाता है। अक्सर बारिश के दौरान लोग घरों पर टेस्टी स्नैक्स पकौड़े को चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। इसे कई तरह से बनाया जाता है। यदि आप भी बारिश के दिनों को कुछ हेल्दी स्नैक्स के साथ मजेदार बनाना चाहते हैं, तो आप पोहा पकोड़ा ट्राई कर सकते हैं।

यह बनाने में बहुत ही ज्यादा आसान है। इसके अलावा, इस पकोड़े का कुरकुरापन खाने के शौकीनों को काफी पसंद आता है। यदि आप भी इस टेस्टी स्नैक्स का मजा उठाना चाहते हैं, तो इसे बनाने के लिए सही विधि जान लें।

पोहा पकोड़ा

पकोड़ा भारतीय रसोई में एक ऐसा नाश्ता है, जो स्वाद और कुरकुरेपन का लाजवाब मेल है। यदि आप भी जल्दी से जल्दी कुछ स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो आप पोहा पकौड़ी बना सकते हैं। यह हल्का नाश्ता होने के साथ-साथ खाने में स्वादिष्ट होता है। पोहा पकोड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

सामग्री

  • एक कप पोहा
  • डेढ़ कप बेसन
  • एक बारीक कटा हुआ प्याज
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • अजवाइन
  • तेल और पानी

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले पोहा को अच्छी तरह से पानी में धो लें और 5 से 10 मिनट तक उसे भीगने के लिए रख दें। पोहा पकोड़ा बनाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह पानी से ज्यादा भीगा हुआ न हो, वरना पकोड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे। अब इन सारी सामग्री को लेकर बेसन में मिला दें। जो मिश्रण तैयार होगा, उसे कढ़ाई में तेल गर्म करके छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डाल दें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसे आप हरी चटनी, टमाटर सॉस या इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews