बरसात में चाहिए कुछ चटपटा, ये 2 स्ट्रीट फूड रेसिपीज घर पर मिनटों में करें तैयार

मन अगर गरमा गरम स्पाइसी स्ट्रीट फूड खाने का करे लेकिन बाहर जाने का मूड नहीं हो, तो आप घर पर ही बैठकर इन टेस्टी स्ट्रीट फूड रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं।
street food recipes

महिलाओं को अक्सर किचन में जाने के बाद नाश्ते में बनने वाली डिशेस के बारे में काफी सोचना पड़ता है। इनमें से कुछ हेल्दी स्ट्रीट फूड रेसिपीज ऐसे होते हैं जो झटपट तैयार हो जाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बनाने के लिए काफी मेहनत और समय देना पड़ता है। कुछ विशेष ऐसे भी होते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को बिल्कुल पसंद नहीं आते। यदि आप इन सारी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपकी इस प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने वाले हैं। वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि देर रात स्ट्रीट फूड की क्रेविंग होने लगती है। ऐसा लगता है मानो कुछ चटपटा हल्का सा खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाए। यदि कभी आपके साथ ऐसा हो, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है।

आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो घंटों में नहीं बल्कि मिनटों में तैयार हो जाएगी। और यह खाने में काफी ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट भी होगी, जिसे आपकी फैमिली बड़े चाव से खाएगी।

हेल्दी फूड

यदि रात के समय किसी भी कारणवश अचानक पेट में चूहे कूदने लगे या फिर बारिश का मौसम हो। ऐसे में मन अगर गरमा गरम स्पाइसी स्ट्रीट फूड खाने का करे लेकिन बाहर जाने का मूड नहीं हो, तो आप घर पर ही बैठकर इन टेस्टी स्ट्रीट फूड रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं।

ब्रेड टोस्ट

आप घर पर मसालेदार पनीर ब्रेड टोस्ट बना सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और तेल या फिर मक्खन की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इसे ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह से फैला दें।
  • फिर तवे को मध्यम आंच में गर्म करें। जब यह गरम हो जाए, तो उसमें थोड़ा सा तेल या फिर मक्खन डाल दें।
  • अब इस ब्रेड को तवे पर रखकर सुनहरा होने तक पकने दें।
  • अब इसे दूसरी तरफ पलट कर थोड़ा सा तेल या मक्खन लगा दें।
  • जब यह भुन जाए, तो आप गरमा गरम पनीर ब्रेड टोस्ट टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं।

आलू चाट

इन सब से हटकर यदि आपका आलू चाट खाने का मन है, तो आप आलू को उबाल लें। इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, नींबू का रस, हरी चटनी, सेव और तेल तैयार कर लें।

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छोटे क्यूब्स में काट लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके आलू को कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
  • फिर एक कटोरे में तला हुआ आलू, कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे सेव या बारीक नमकीन से सजा लें।
  • इस तरह आप घर बैठे चटपटी आलू चाट का मजा भी ले सकते हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews