Jewellery Tips: गोल्ड ज्वेलरी की जगह ये डिजाइंस करें ट्राई, मिलेगा शानदार ट्रेडिशनल लुक

Jewellery Tips

Jewellery Tips: अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हम अक्सर ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं। साल 2023 में सोने के भाव उछाल पर चल रहे हैं इसलिए हर कोई इसे नहीं कहरीदना चाहता है। गोल्ड के अलावा भी ऐसी ज्वेलरी है जिससे ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। वैसे भी दिन पर दिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी का चलन बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे आईडिया देते हैं जिनके जरिए बिना गोल्ड ज्वेलरी के भी आप क्लासी लुक पा सकती हैं।

यहां से लें Jewellery Tips

पोलकी स्टाइल ज्वेलरी

इस ज्वेलरी को देखने पर यह गोल्ड की तरह दिखाई पड़ती है। सिल्क साड़ी के साथ ये खूबसूरत लगेगी। इसमें स्टोन और कलरफुल वैरायटी भी आराम से मिल जाएगी। बाजार में 700 रुपए से लेकर इस तरह की ज्वेलरी की रेंज शुरू होती है। पसंद के हिसाब से इसके रेट में आपको बदलाव देखने को मिलेगा।

Jewellery Tips

अनकट डायमंड ज्वेलरी

बड़े-बड़े साइज के अनकट डायमंड से सजी ज्वेलरी पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। मार्केट में यह कई तरह की डिजाइन में आसानी से अवेलेबल है। इसके दाम 400 रुपए से शुरू होकर 2 हजार तक जाते हैं। साड़ी और लहंगे के साथ इस तरह की ज्वेलरी डिजाइन बहुत खूबसूरत लगती है।

Jewellery Tips

पर्ल डिजाइन ज्वेलरी

खूबसूरत पर्ल यानी मोतियों से तैयार की गई ज्वेलरी रॉयल लुक देती है। अगर आप पेस्टल रंग के आउटफिट पहन रही हैं तो इसके साथ यह ज्वेलरी बहुत खूबसूरत लगेगी। मार्केट में 300 रुपए से इसकी रेंज शुरू होती है जिसके दाम 2 हजार रुपए तक जाते हैं।

Jewellery Tips

कुंदन ज्वेलरी

कुंदन ज्वेलरी का चलन दिनों वैसे भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये बहुत खूबसूरत लगती है और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। मार्केट में ये 200 रुपए से शुरू हो जाती है, डिजाइन और वैरायटी के हिसाब से इसके रेट बदलते हैं।

Jewellery Tips

तो अगर आप भी गोल्ड ज्वेलरी से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इन ज्वेलरी डिजाइन के जरिए अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। ये आपको मार्केट में आसानी से अलग अलग रंगों को डिजाइन में मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews