किचन की इन 2 चीजों की मदद से बढ़ाएं तुलसी के पौधे की ग्रोथ, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

कई बार अच्छी देखभाल करने के बाद भी पौधे मुरझा जाते हैं, खासतौर पर तुलसी का पौधा। तुलसी के पौधों को हरा-भरा बनाने के लिए और कीड़ों से बचाने के लिए आसान और प्राकृतिक उपायों की मदद लेनी चाहिए। किचन की यह 2 चीज पौधों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
Magh Month 2025

Tulsi Plant Care: भारतीय घरों में तुलसी का पौधा अवश्य पाया जाता है, इस पौधे को न सिर्फ हिंदू धर्म के हिसाब से महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि इसके कई आयुर्वेदिक गुण भी है जो इसे खास बनाते हैं। तुलसी के पत्ते खांसी, गले में खराश और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों के घर में तुलसी का पौधा बहुत बढ़ा और घना हो जाता है, वहीं कुछ लोगों के घर तुलसी का पौधा बढ़ ही नहीं पाता है और मुरझा जाता है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, अगर आप भी अपने तुलसी के पौधे को हरा-भरा और घना बनाना चाहते हैं, तो आपको भी इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए, तो चलिए शुरू करते हैं।

दही का करें इस्तेमाल (Curd for Tulsi Plant)

अगर आपका तुलसी का पौधा मुरझा गया है या फिर उसके पत्ते लगातार झड़ रहे हैं, तो आप पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको दो चम्मच गाड़ी दही लेकर उसे ग्राइंडर में डालकर पतला करना है।

फिर दही में काम से कम 1 लीटर पानी मिलाना है। इस तैयार किए गए लिक्विड को तुलसी के पौधों की मिट्टी में डालना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि डालने से पहले मिट्टी को थोड़ा सा खोदकर ढीला कर लें।

ताकि इस लिक्विड का असर पौधों में अच्छी तरह से हो सके। इस मिश्रण की मदद से न केवल पौधों की ग्रोथ बढ़ती है, बल्कि यह पौधों में से कीड़ों और कीटों को भी दूर करता है।

हल्दी का करें इस्तेमाल (Turmeric for Tulsi Plant)

तुलसी के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए आप हल्दी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जब आप पौधों में दही का लिक्विड डाल दें, तो उसके बाद आप एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर को पौधों की मिट्टी में भी डाल सकते हैं।

हल्दी में कीटों को दूर करने के गुण होते हैं, साथ ही साथ यह पौधों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में भी मदद करती है। कीटों को दूर करने का यह एक प्राकृतिक उपाय है, इसके इस्तेमाल से पौधों की ग्रोथ भी बेहतर होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews