तुलसी का पौधा सूखा-सूखा लग रहा है? जानिए एक ऐसा देसी नुस्खा जिससे पत्तियां हो जाएंगी हरी-भरी!

अगर आपके तुलसी के पौधे में पत्ते छोटे, पीले या कम दिख रहे हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ 1 रुपये में मिलने वाली चीज़ से आप तुलसी को हरा-भरा और घना बना सकते हैं। जानिए तुलसी के पौधे की देखभाल और बेस्ट फर्टिलाइज़र का देसी तरीका।
Tulsi Plant

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि घर की पॉजिटिव एनर्जी और सेहत से भी गहराई से जुड़ा है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके तुलसी के पौधे में पत्ते छोटे रह जाते हैं या पौधा बेजान सा लगने लगता है।

दरअसल, तुलसी को भी सही देखभाल और पोषण की ज़रूरत होती है। अगर सही तरीका अपनाया जाए, तो महज 1 रुपये में मिलने वाली घरेलू चीज़ से ही आप इसे घना, हरा-भरा और ताकतवर बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो तरीका जो आपके तुलसी के पौधे की काया ही पलट सकता है।

तुलसी के पौधे को घना बनाने के देसी और असरदार उपाय

फिटकरी का पानी

तुलसी के पौधे में अगर छोटे या मुरझाए हुए पत्ते आ रहे हैं, तो फिटकरी (Alum) आपके बहुत काम आ सकती है। बाजार में एक रुपये में मिलने वाली फिटकरी को एक लीटर पानी में घोलकर सप्ताह में एक बार पौधे में डालें। यह मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को मारता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। साथ ही, इससे तुलसी की ग्रोथ भी तेज होती है।

रोज़ाना धूप और सही पानी देने की जरूरत

तुलसी का पौधा ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 4-5 घंटे की धूप जरूर मिलती हो। ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं, इसलिए सिर्फ मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। साथ ही गमले में ड्रेनेज होना जरूरी है ताकि पानी जमा न हो।

नीम खली और छाछ से भी मिलेगा जबरदस्त रिज़ल्ट

फिटकरी के अलावा, महीने में एक बार नीम खली और छाछ को मिलाकर तुलसी के पौधे में डालने से भी बेहतरीन ग्रोथ देखने को मिलती है। यह एक नेचुरल फर्टिलाइज़र की तरह काम करता है जो पौधे की इम्यूनिटी बढ़ाता है और हरे-भरे पत्ते लाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews