Relationship Tips: दो दिल हजारों मील दूर रहकर भी प्यार की डोर में रह सकते बंधे, बस अपनाएं ये 5 टिप्स

आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने रिश्ते को दूर रहते हुए भी मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
Relationship Tips: दो दिल हजारों मील दूर रहकर भी प्यार की डोर में रह सकते बंधे, बस अपनाएं ये 5 टिप्स

Relationship Tips : यह हम सभी सुनते आ रहे हैं कि कोई भी रिश्ता प्यार, विश्वास और भरोसे के आधार पर ही टिका होता है। चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो या दो प्रेमी जोड़े का… आजकल कमाने के लिए लोगों को बाहर निकालना पड़ता है। जिस कारण वह अपने पार्टनर से दूर हो जाते हैं और समय मिलने पर ही घर आ पाते हैं। वहीं, लव बर्ड्स भी आजकल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभा रहे हैं। ऐसे में मन में यह प्रश्न हमेशा उठता है कि क्या फिजिकल रिलेशनशिप के कारण ही कोई भी रिश्ता टिका होता है या फिर दो दिल हजारों मील दूर रहकर भी प्यार की डोर में बंधे रह सकते हैं? क्या सच में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहकर भी उतना ही अट्रैक्शन और प्यार कर पाना संभव है? इसका जवाब हर कोई अपने अनुभव के आधार पर ही देगा। तो चलिए आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने रिश्ते को दूर रहते हुए भी मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

साइंटिफिक स्टडी

जनरल ऑफ़ कम्युनिकेशन की साइंटिफिक स्टडी के मुताबिक, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप प्रॉपर काम करता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कई मामलों में यह ज्यादा इमोशनल और कनेक्टिंग साबित होता है, क्योंकि अक्सर दूर रहने वाले कपल्स एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करते हैं। साथ ही अपनी हर एक बात एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। रोमांस की बात करें तो 58 परसेंट लॉन्ग डिस्टेंस रोमांटिक रिश्ते दूरी के वजह से और अधिक स्ट्रांग बन जाते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • वहीं, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप अपने पार्टनर से दूर रहते हैं, तो उनसे मिलने के लिए मौका अवश्य निकले क्योंकि यह दोनों ही पार्टनर के लिए जरूरी होता है। अगर 1-2 महीने में यह पॉसिबल नहीं है, तो कम-से-कम 6 महीने में एक बार जरूर मिलना चाहिए।
  • लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले पार्टनर्स को एक-दूसरे के साथ कीमती समय के साथ कुछ मेमोरीज क्रिएट करना चाहिए। इसके लिए आप एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आप दोनों को ही स्पेशल फील होगा और साथ वक्त बिताने का अधिक मौका मिलेगा।
  • आप दोनों ही पार्टनर एक-दूसरे के लिए एक-से-बढ़कर-एक सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आप उन्हें बिना बताए भी उनसे मिलकर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्ते में अधिक मजबूती आएगी। अगर यह सरप्राइज आप उनके बर्थडे या फिर लव एनिवर्सरी पर भी देते हैं, तो इससे भी आपका रिश्ता मजबूत होगा।
  • हम सभी जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप विश्वास के आधार पर टिका होता है। इसलिए अपने पार्टनर पर कभी भी शक ना करें। कोशिश करें कि उन पर अपना विश्वास बनाए रखें, क्योंकि रिश्ते में एक बार शक का कीड़ा पनप गया तो यह कभी भी खत्म नहीं हो पाएगा और इससे रिश्ता टूट भी सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को ना कभी धोखा दे और ना ही उन पर शक करें।
  • आजकल वीडियो कॉल, चैट एप्लिकेशन और सोशल मीडिया दूर होने के बावजूद एक-दूसरे से जुड़े रहने का बेहतरीन जरिया है। आप इसके माध्यम से अपने पार्टनर के साथ जुड़े रह सकते हैं और दूरी को कम महसूस कर सकते हैं। आपको यह मानकर चलना होगा कि एक दिन दोनों दिल फिर मिलेंगे और हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ हो जाएंगे। यह विश्वास आपके रिश्ते में मजबूती लाएगी और दोनों पार्टनर इस कठिन समय को पार कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews