300 रुपये में अनलिमिटेड खाना, इस थाली के लिए उमड़ती है भीड़! देश-दुनिया को बना रही दीवाना

आज हम आपको एक ऐसी थाली के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 सालों से लोगों का पेट भर रही है। यह बहुत ही सस्ती थाली है। यदि आप कभी राजस्थान जाएं, तो इस थाली का आनंद जरूर उठाएं।
Thali Food

भारत में खान-पान के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। लोग व्यंजन का स्वाद और थाली चखने के लिए दूर-दराज से चलकर आ जाते हैं। उन्हें नई-नई तरह की डिशेज ट्राई करना पसंद होता है। विश्वभर में हर प्रकार का भोजन मिलता है। वेज से लेकर नॉनवेज में एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स लोगों के स्वाद में चार चांद लगाते हैं। शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां पर सिर्फ वेज खाना खाया जाता है। नॉनवेज खाने वाले लोग अमूमन सभी देशों में पाए जाते हैं। कुछ देश तो ऐसे भी है, जहां शाकाहारी भोजन मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। वहीं, जब वेज खाने की बात होती है, तो भारत का नाम लिया जाता है, क्योंकि यहां वेज फूड आइटम्स में बहुत सारी वैराइटीज मिलती हैं।

आज हम आपको एक ऐसी थाली के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 सालों से लोगों का पेट भर रही है। यह बहुत ही सस्ती थाली है। यदि आप कभी राजस्थान जाएं, तो इस थाली का आनंद जरूर उठाएं।

नटराज डायनिंग हॉल

दरअसल, राजस्थान के उदयपुर के नटराज डायनिंग हॉल में 50 सालों से शुद्ध राजस्थानी और गुजराती शाकाहारी भोजन परोसा जाता है, जिसकी कीमत मात्र ₹300 है। इस थाली में 20 से 22 पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसकी शुरुआत रवींद्र श्रीमाली के पिता ने की थी, जिसे अब उनकी तीसरी पीढ़ी चला रही है। यहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस लजीज थाली के व्यंजन का स्वाद चखने पहुंचते हैं।

साफ-सफाई का ध्यान

इस थाली में खाना साफ-सफाई के साथ परोसा जाता है। स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ यह बहुत पौष्टिक भी होता है। थाली सिस्टम की खासियत यह है कि यहां पर अनलिमिटेड भोजन परोसा जाता है, जिसकी कीमत मात्र ₹300 होती है, जिसमें दाल बाटी, गट्टे की सब्जी, गुजराती ढोकला, खिचड़ी, फुल्का, रायता, चटनी, पापड़, मिठाई आदि शामिल होते हैं। मौसम और सीजन के अनुसार इसमें कुछ बदलाव भी किए जाते हैं।

लोगों की भीड़

नटराज डायनिंग हॉल में बैठने की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा, साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाता है। लोगों की इतनी अधिक भीड़ होती है कि उन्हें कई बार तो अपनी बारी के आने का इंतजार करना पड़ता है। यहां पर स्नैक्स से लेकर फास्ट फूड की सुविधा भी उपलब्ध है। अक्सर वीकेंड और खास अवसर पर लोग यहां अपनी फैमिली, दोस्त और पार्टनर के साथ आते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews