दुकान में अचानक बढ़ेगी ग्राहकों की भीड़! बस आजमाएं ये असरदार वास्तु टिप्स

अगर आपकी दुकान में ग्राहक पहले की तरह नहीं आ रहे या सेल लगातार कम हो रही है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई बार दुकान के गलत वास्तु या ऊर्जा संतुलन बिगड़ने से भी कस्टमर्स कम होने लगते हैं।
Vastu Tips

लोग कई बड़ी उम्मीदों के साथ दुकान खोलते हैं लेकिन ग्राहक नहीं आते है और मुनाफ़ा भी नहीं हो पाता है जिस वजह से लोग निराश हो जाते हैं और फिर सोचते हैं की हमें दुकानों को बंद कर देना चाहिए। लेकिन क्या दुकान को बंद करना ही समाधान है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस बाज़ार में अपनी दुकान खोली हैं उस बाज़ार में ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है लेकिन आपकी दुकान पर कोई नहीं आता? या फिर बहुत कम लोग आते हैं? क्या आपको भी ऐसा लगता है।

तब से बड़ा सवाल यह है कि आख़िर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे वास्तु दोष बहुत बड़ा कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व है, वास्तुशास्त्र का महत्व सिर्फ़ घर दुकान यह इमारत के निर्माण के दौरान ही नहीं होता है बल्कि किस वस्तु को किस दिशा में रखना है, इसका महत्व भी वास्तुशास्त्र में बताया गया है।

किस दिशा में होना चाहिए दूकान का मुख (Vastu Tips)

अगर आप अपनी दुकान लेने की सोच रहे हैं या आपने अभी नयी-नयी दुकान खोली है तो कोशिश करें कि दुकान कब मुख उतर या पूर्व दिशा में हो। ऐसा माना चाहता है कि इन दिशाओं में दुकान होने से व्यापार में तेज़ी से वृद्धि होती है। लेकिन अगर आप भी दुकान किसी और दिशा में है और उसे बदलना मुमकिन नहीं है तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं। और कुछ ख़ास बात उपाय अपनाकर भी आप अपने व्यापार में सुधार ला सकते हैं।

इस दिशा में बनाएं पूजा स्थल

दुकान के उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा सा पूजा स्थल बनाए और वहाँ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति या फ़ोटो रखें। हर दिन दुकान खोलने से पहले कुछ मिनट पूजा करें, चाहे ग्राहक हो या न हो। यह आपकी दुकान में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा और व्यापार में बरकत होगी।

साफ़-सफ़ाई करें

हर दिन ख़ासकर सुबह के समय दुकान के अच्छी तरह से साफ़ सफ़ाई करनी चाहिए। दुकान के बाहर कभी भी कूड़ा कचरा न डालें, क्योंकि यह नकारात्मकता को फैलाता है। अगर कोई और दुकानदार ऐसा करता है तो उन्हें भी सफ़ाई करने के लिए समझाएँ। साफ़ और सुथरी दुकान ग्राहकों को आकर्षित करती है और कारोबार में बढ़ोतरी होती है।

दुकान में एक चमकदार शीशा बनाएं

जब वो कोई ग्राहक दुकान में आए, तो उसके सामने एक साफ़ और चमकदार शीशा होना चाहिए। इससे दुकान में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और ग्राहक ख़ुद को अच्छा महसूस करता है। इसका असर यह होता है कि ग्राहक ज़्यादा समय रुकता है यह ख़रीदारी करने के लिए प्रेरित होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews