बारिश के मौसम में खाएं सिजलर, जानें बनाने की आसान रेसिपी

सीधे शब्दों में कहें तो किचन में मौजूद खाने वाले अमूमन सभी आइटम्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें हम लगातार नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि सही नहीं है। आज हम आपको सिजलर डिश बनाने का तरीका बताएंगे।
Veg Sizzler

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा और कुरकुरा सा खाने का मन करता है, ऐसे में महिलाएं किचन में जाकर फटाफट पकौड़ी और चाय बना देती हैं, जिससे बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि आजकल इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक अलग-अलग डिशेज की रेसिपी मिल जाती हैं, जो खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होती हैं। केवल उनके बारे में सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है, तो सोचिए यदि इसे बनाकर खाया जाए तो यह कितना ही लाजवाब लगेगा।

सुहावने मौसम में यदि आप कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो आप सिजलर बना सकती हैं। समय के साथ इसका क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बारिश के मौसम में इसे खाना अलग ही स्वाद देता है।

सिजलर

सिजलर एक ऐसी डिश है, जो दिमाग को खोल कर रख देती है। यह सब्जियां बहुत ही ज्यादा अलग तरीके से पकाई जाती हैं। सब्जियों से उठता धुआं और चीज़ करती आवाज मुंह में पानी ला देती है। बारिश के मौसम में ऐसी मसालेदार गरमागरम डिश मिल जाए, तो इससे भूख और भी तेज हो जाती है।

सामग्री

सिजलर बनाने के लिए आपको सब्जी जैसे प्याज, शिमला मिर्च, बीन्स, गाजर, पनीर, बासमती चावल, मक्खन, सिजलर सॉस, ओलिव ऑयल, लहसुन का पेस्ट, टमाटर की प्यूरी, सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, हल्दी पाउडर, नमक, नींबू का रस, काली मिर्च आदि लेना है।

ऐसे बनाएं

इसे बनाना बहुत ही इजी है। सबसे पहले आपको कटी हुई सब्जियां और पनीर को ओलिव ऑयल और मसाले के साथ मैरिनेट करके 15 मिनट के लिए रख देना है। इसके बाद पैन को गैस पर मध्यम आंच में गर्म करें। जब यह हल्का सा गर्म हो जाए, तो इसमें तेल लगाएं। अब मैरिनेट की हुई सब्जियां और पनीर को चार से पांच मिनट तक ग्रिल करें। अब पैन में एक बार फिर ओलिव ऑयल को गर्म करके लहसुन का पेस्ट, टमाटर प्यूरी, सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, नींबू का रस और चीनी डालकर सिजलर सॉस तैयार करें। जब तक यह गाढ़ा न हो जाए, तब तक इसे पकने दें। इसके बाद हर्ब बटर राइस तैयार करें और ग्रिल्ड सब्जियों और पनीर को गरम सिजलर प्लेट पर सजाएं।

हर कोई करेगा तारिफ

यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के सामने भी परोस सकती हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। वहीं, घर के बड़े और बुजुर्गों को इसका टेस्ट बहुत ही पसंद आएगा। आपको एक बार जरूर बारिश के मौसम में इन तीनों चटपटी रेसिपीज को ट्राई करना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews