Video : इस बारिश में बनाइये चटपटा पापड़ डोसा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

Video : इस बारिश में बनाइये चटपटा पापड़ डोसा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने डोसा तो जरूर खाया होगा। अब होटलों में डोसे की भी कई सारी वैरायटी मौजूद है। सादा डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा, मैसूर डोसा, बेसन डोसा सहित इसके न जाने कितने वेरिएंट है। शेफ अक्सर इसमें नए नए एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं जिनमें से ज्यादातर इनकी फिलिंग को लेकर होता है। लेकिन क्या कभी आपने पापड़ डोसा खाया है।

मौसम बदल रहा है और बारिश में कुछ न कुछ चटपटा और नया खाने का मन करता ही है। आप भी अगर अपनी सुबह या शाम के लिए कुछ मजेदार और आसान स्नेक्स बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पापड़ डोसा (Papad Dosa)। ये रेसिपी मशहूर शेफ कुणाल कपूर ( Chef Kunal Kapur) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। सिर्फ दो या तीन सामग्री के साथ आप इसे बस 15 से 20 मिनिट में तैयार कर सकते हैं। ये एक इंस्टेट रेसिपी है और इसके लिए बहुत पहले से तैयारी करने की जरूरत भी नहीं है। शेफ वीडियो में बता रहे हैं कि पापड़ को भिगोकर उसका पेस्ट बना लीजिये। आप चाहें तो इस पेस्ट में अपने स्वादानुसार कुछ मसाले और मिला सकते हैं, हालांकि पापड़ पहले से ही काफी मसालेदार होता है। इस मिक्स को डोसा पैन पर फैलाकर आसानी से पापड़ डोसा बनाया जा सकता है। इस टेस्टी डोसे को आप चटनी, सॉस या सांबर के साथ खा सकते हैं। तो आप भी देखिये ये वीडियो और सीखिये ये मजेदार डिश।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews