इन Destinations पर सिर्फ 5 हजार के अंदर ठाठ-बाट से घूमे, नजारें हैं खूबसूरत

Destinations

Destinations : घूमने फिरने का शौक रखने वाले लोगों के लिए ऐसे कई सारे डेस्टिनेशन मौजूद है जो बेहद ही खूबसूरत और रोमांच से भरपूर हैं। इन डेस्टिनेशन पर घूमने जाने का सामना हर कोई देखता हैं। वैसे तो सभी अपनी वेकेशन ट्रिप को मजेदार बनाने के लिए कई तरह के प्लान्स बनाते हैं लेकिन अगर अच्छी जगह हो तो ही वह प्लान सक्सेसफुल माने जाते हैं वरना ट्रिप का मजा ख़राब हो जाता हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मात्र 5000 रुपए में घूम कर आ रहे हैं और अपनी छुट्टियों को ठाठ-बाट से बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में –

ये हैं वह खूबसूरत Destinations –

शांगरी ला कैम्प, नुब्रा वैली –

Destinations

राजशाही अंदाज में कैम्पिंग करना है तो नुब्रा वैली में स्थित शांगरी ला कैम्प में आप घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कैम्पिंग करने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही ये आपको 5 स्टार होटल जैसी फैसिलिटीज भी देते हैं। यहां आप सिर्फ 3000 रुपए में रात बिता सकते हैं। ये सबसे सस्ता कैम्प है। यहां के नजारें भी देखने लायक है। आप यहां वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों को एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं। यहां पार्टनर के साथ समय बिताना बेहद खास होता है।

गोवा की यॉट पार्टी –

Destinations

अगर आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको यहां क्लब या पब में एन्जॉय करना है तो आप गोवा की यॉट पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ये अपने एन्जॉय को दुगुना कर देती। यहां आप पार्टनर के साथ भरपूर आनंद ले सकते हैं। साथ ही ये जगह बेहद सस्ती हैं। आप यहां प्रति दिन 2 हजार रुपए में जा सकते हैं। हसीन लहरों के साथ पार्टी मनाने का मौका आपको यहां मिल जाता हैं। खास बात ये हैं की गोवा में कम बजट वाले पैकेज मिल जाएंगे। कई पैकेज में आप करीब 6-10 हजार के बीच में 6-10 लोग इस पार्टी में जा सकते हैं। जा सकते हैं।

टेंट सिटी, वाराणसी –

Destinations

वाराणसी का टेंट सिटी लक्जरियस के मामले में सबसे आगे हैं। ये जगह इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। आप भी यहां 5 हजार से कम से घूम सकते हैं। जी हा यहां आप अपने पार्टनर के साथ भी एन्जॉय करने जा सकते हैं। सुविधा के मामले में यह किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। लेकिन आपको यहां युवाओं वाली पार्टी करने का मौका नहीं मिलता है। अगर आप काशी की सैर पर निकले हैं तो आप टेंट सिटी का अनुभव जरूर लें। इसका एक दिन का किराया लगभग 4800 रुपये से शुरू होता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews