ट्रैवल के दौरान भी चाहिए ग्लोइंग स्किन, तो ये 4 चीजें जरूर करें पैक!

बाहर जाते वक्त लगेज जितना ज्यादा होता है कि स्किन केयर की हर चीज कैरी करना मुश्किल है, लेकिन आप अपने साथ छोटे से किट में इन जरूरी चीजों को ले जा सकते हैं।
Travel Tips

ट्रैवल करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस दौरान जगह परिवर्तन होने से स्किन के साथ-साथ सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। लंबे समय तक प्रदूषण वाली जगह पर रहने से त्वचा पर इसका पूरा असर पड़ता है। इसलिए सफर के दौरान स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यह आपके ट्रैवल को यादगार और मजेदार बना देता है।

बाहर जाते वक्त लगेज जितना ज्यादा होता है कि स्किन केयर की हर चीज कैरी करना मुश्किल है, लेकिन आप अपने साथ छोटे से किट में इन जरूरी चीजों को ले जा सकते हैं।

सनस्क्रीन

ट्रैवल के दौरान स्किन केयर के लिए सनस्क्रीन जरूर रखें। यह धूप और यूवी किरणों से त्वचा को बचाता है। आपको अपने स्किन टोन के लिए SPF 50+ वाला सनस्क्रीन चुनना चाहिए। आप इसे हर 3 से 4 घंटे में अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आप चाहें तो चेहरे के अलावा पूरी बॉडी में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

मॉइश्चराइज़र

ट्रैवल के दौरान हवा, धूल, मिट्टी के कारण चेहरा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे बचने के लिए आप एक अच्छा सा मॉइश्चराइज़र साथ रख सकती हैं। यह चेहरे को हाइड्रेट करने के साथ ही इसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाएगा।

वाइप्स

आप अपने साथ फेस वाइप्स रख सकती हैं, जो कि चेहरे को साफ करने के लिए बहुत ही मददगार होते हैं। आप चाहें तो माइल्ड और अल्कोहल-फ्री वाइप्स चुन सकती हैं, जो त्वचा में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को हटाने का काम करते हैं। इसके लिए आपको बाहर कहीं भी पानी से मुंह धोने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके इस्तेमाल से ही आप चेहरे की सफाई कर सकती हैं।

लिप बाम

स्किन केयर के दौरान होठों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। आप अपने साथ ट्रैवलिंग के दौरान लिप बाम कैरी कर सकती हैं। जब भी आपको अपने होंठ ड्राई लगें, तो आप इसे अपने होठों पर अप्लाई कर लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews