पोर्टुलाका में चाहिए हजारों रंग-बिरंगे फूल? तो गमले में डालें ये खास चीज और देखें चमत्कार

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका पोर्टुलाका सैकड़ों रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए, तो बस एक आसान तरीका अपनाएं। सिर्फ गमले में एक गिलास ये खास चीज डालने से आपकी पौधों की ग्रोथ तेज होगी और फूलों की संख्या भी कई गुना बढ़ जाएगी।
Portulaca Plant

Portulaca Plant: घर में तरह तरह के पेड़-पौधे लगाने का शौक़ लगभग सभी को होता है। अपने इसी शौक़ को बरकरार रखने की ये लोग अपने घरों में तरह-तरह के रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं। जिन लोगों के घरों में ज़्यादा जगह होती है वे लोग अपने घरों का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं, वहीं जिन लोगों के घरों में ज़्यादा जगह नहीं होती है वे लोग अपने घर की छत और बालकनी में तरह-तरह के ख़ूबसूरत पौधे लगाते हैं।

लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता है वैसे-वैसे पौधों की देखभाल करना भी चुनौती बन जाती है। गर्मी का मौसम आते ही चारों तरफ़ तेज धूप और उमस भरी गर्मी फैल जाती है, इस मौसम में चारों तरफ़ हरियाली देखना मन को सुकून देता है। ऐसे में अगर आप कोई ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं जिसमें कम ही समय में ढेरों फूल खिल जाए, और गर्मी के मौसम में आपका घर ख़ूबसूरत छोड़ो से भरा हुआ हो, ऐसे में आप पोर्टुलाका का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं।

पोर्टुलाका का पौधा (Portulaca Plant)

गर्मियों के मौसम में पोर्टुलाका का पौधा लगाना अपने आप में बेस्ट ऑप्शन है। इस पौधे के रंग-बिरंगे फूल बेहद ही ख़ूबसूरत लगते हैं। यह फूल सुबह खिलते हैं और शाम को मुरझा जाते हैं, लेकिन जब सुबह के समय ये खिलते हैं, तो पूरा बग़ीचा रंग-बिरंगे फूलों से सरोबार हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों के मौसम में पोर्टुलाका का पौधा ढेरों फूल खिलाए, ऐसे में आपको इस प्राकृतिक घोल का इस्तेमाल करना चाहिए। महीने में दो बार इस घोल का इस्तेमाल करने से फ़र्क नज़र आने लगेगा।

पोर्टुलाका के लिए कैसे बनाएँ खाद

पोर्टुलाका के लिए खाद बनाने के लिए आपको घर में मौजूद कुछ छिलकों की ज़रूरत है। इसके लिए के केले का छिलका, प्याज़ का छिलका, और चाय पत्ती की आवश्यकता लगेगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए इन तीनों छिलकों को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें, जब यह अच्छे से सूख जाए तो इनमें 2-3 लीटर पानी मिलाएं और कम से कम 24 घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें। अब अगले दिन इस पानी को छानें और कम से कम एक गिलास घोल का इस्तेमाल पौधों के लिए करें। इस घोल का इस्तेमाल करने के बाद आपको फ़र्क खुदबखुद नज़र आएगा पौधों में ढेरों फूल खिलने लगेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews