पाना चाहते हैं खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन, अपनी डाइट में इन फूड्स को करें शामिल

चमकती त्वचा के लिए स्किन केयर बेहद जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना चेहरे को साफ करते होंगे, मॉइश्चराइजर लगाते होंगे, लेकिन आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें डेली डाइट में शामिल किया जाए, तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।
Foods for Healthy Skin

Skin Care Tips : स्किन पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लगाती हैं। बिजी लाइफस्टाइल के बीच से महिलाएं समय निकालकर अपनी स्कीन को सुंदर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती है, ताकि घरेलू नुस्खे को अपना कर चेहरे का ग्लो बढ़ा सके। हालांकि, कई बार कीमती प्रोडक्ट होने के बाद भी चेहरे पर इसका उल्टा रिएक्शन देखने को मिलता है, लेकिन यदि आप इस तरह के केमिकल रिएक्शन से बचना चाहती हैं, तो आपको घरेलू नुस्खा ही अपनाना चाहिए, ताकि चेहरे पर नेचुरल निखार आ सके। इसके लिए आपको बस अपना कीमती समय देना होगा और ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

आज हम आपको घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो स्किन केयर रूटीन में अपना अहम योगदान देते हैं। यह स्किन को अंदर से साफ रखते हैं, जिससे यह बाहर से भी ग्लो करती है।

इन चीजों का पानी

आपको अपनी स्कीन केयर रुटीन के लिए नारियल का पानी, जीरा का पानी, सौंफ का पानी और पालक जैसे आहार को डेली डाइट का हिस्सा बनना चाहिए। यह स्किन को अच्छी तरह से डिटॉक्स करता है, जिससे वह ग्लो करती है और क्लियर नजर आती है। इससे पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है। ऐसी चीजों को डेली डाइट में शामिल करके आप नेचरली ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

मसाले

इसके अलावा, आप काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी और अदरक को अपनी फूड में शामिल कर सकती हैं। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी और फाइटिंग फूड्स है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इससे स्किन क्लियर और साफ सुथरी नजर आती है।

ड्राई फ्रूट्स

आप अपनी डाइट में घी, बादाम, अखरोट और फ्लेक्स सीड शामिल कर सकते हैं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है। यह स्कीन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, बॉडी के लिए भी यह हेल्दी डाइट माना जाता है। यह थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन स्किन केयर के लिए बेस्ट आहार माना जाता है।

ठंडी चीजें

इन सबके अलावा आप छाछ, दही, फॉर्मेटेड राइस, आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं, जो कि डार्क सर्कल्स को दूर करता है और त्वचा को भी हाइड्रेट रखता है।

फल

स्कीन पर निखार लाने के लिए फलों का अहम योगदान माना गया है। आप पपीता, गाजर, टमाटर, सेब, संतरा, नारंगी, आदि को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को साफ करने के साथ-साथ इसे टाइट और ग्लोइंग बनाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews