चेहरे पर लगाएं तरबूज से बना फेस पैक, मिलेगी ताजगी से भरपूर बेदाग त्वचा

तरबूज एक ऐसा फल है जो हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। चलिए आज हम आपको इसके फेस पैक के बारे में बताते हैं जो त्वचा की परेशानियों को दूर कर इसे चमकदार बनाएगा।
Watermelon Face Pack

तरबूज एक ऐसा फल है जो गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा आता है। गर्मियों में लोग इसका सेवन भी बहुत अधिक करते हैं। दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। यही तरबूज हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है।

मौसम चाहे कोई सा भी हो महिलाओं को अपनी स्किन का ख्याल रखते जरूर देखा जाता है। अलग-अलग मौसम के हिसाब से उनके पास स्किन केयर प्रोडक्ट और रेमेडीज मौजूद होती है। जिससे वह अपने खूबसूरती बरकरार रखने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की सुंदरता को बनाकर रखना चाहती हैं तो आज हम आपको एक शानदार फेस पैक के बारे में बताते हैं जो आप बहुत आसानी से तैयार कर सकती हैं।

बनाएं तरबूज का फेस पैक (Watermelon Face Pack)

फेस पैक एक ऐसी चीज है जो त्वचा पर लगने के बाद सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। दरअसल फेस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ा जाता है। ऐसे में जो भी इनग्रेडिएंट इसमें उपयोग किए जाते हैं वह अपना काम करते हैं और चेहरे की चमक को बढ़ाते हैं। इस रिस्पेक्ट को तैयार करने के लिए आपको तरबूज, शहद, एलोवेरा जेल और नींबू लेना होगा।

कैसे करें तैयार

आपको तरबूज का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले इसे एक कंटेनर में अच्छी तरह से कद्दूकस करना होगा। अब इसका रस निकालें और ताजा एलोवेरा जेल में मिक्स करें। अब आपको इसमें एक चम्मच शहद भी डालनी होगी। अब नींबू की कुछ बूंदें जरूर डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर पैक बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर 40 मिनट के लिए छोड़ दें।

होंगे ये फायदे

  • तरबूज वाला ही फेस पैक अगर आप अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को हाइड्रेशन देती है।
  • त्वचा संबंधी किसी परेशानी की वजह से अगर जलन और सूजन हो रही है तो तरबूज में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण उसे दूर करेंगे।
  • पिंपल्स और मुंहासों को दूर करने में भी यह बहुत मददगार माना गया है। दाग धब्बे दूर कर यह त्वचा की चमक को बढ़ा देता है।
  • इसकी वजह से त्वचा की सारी गंदग दूर हो जाती है। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के आधार पर बताई गई। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसके सत्य दो सटीक होने की पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews