स्वतंत्रता दिवस पर पहनें खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, मिलेगा बेस्ट इंडो वेस्टर्न लुक

लड़कियों को हर मौके पर खूबसूरत दिखना पसंद होता है। अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अच्छा लुक चाहती हैं तो को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं।
Independence Day

Independence Day Look: फैशन में बने रहना हम सभी को पसंद होता है। हम सभी चाहते हैं कि हम हमेशा ट्रेंड को फॉलो करते रहें ताकि दूसरों से पीछे ना रहे। महिलाएं तो हमेशा ही फैशनेबल बने रहना पसंद करती हैं। महिलाओं के पास हर मौके पर पहनने के लिए कपड़ों से लेकर जूते ज्वेलरी सब कुछ मौजूद होता है। हालांकि फैशनेबल रहने के साथ-साथ कंफर्टेबल रहना भी बहुत जरूरी होता है। हम नए कपड़े खरीद कर अपनी वॉर्डरोब में शामिल करते हैं लेकिन कंफर्ट लेवल भी देखते हैं

को-ऑर्ड सेट इन दिनों काफी ज्यादा चलन में है। हर किसी को इन्हें पहनते देखा जा रहा है। महिलाएं खासतौर पर इन्हें खरीदती हैं क्योंकि यह उन्हें स्टाइलिश बनाने के साथ कंफर्टेबल रखने का काम भी करते हैं। स्वतंत्रता दिवस आ रहा है और इस मौके पर अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो कुछ को ऑर्ड डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

बांधनी को-ऑर्ड

बांधनी जयपुर और गुजरात की सबसे फेमस डिजाइन है। यह डिजाइन सबसे ज्यादा साड़ी में आती है, लेकिन इस तरह का को-ऑर्ड सेट भी पहना जा सकता है। अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक अपनाना है तो आप किसी पुरानी साड़ी की मदद से आसानी से इसे बनवा सकती हैं। मार्केट में ढूंढने पर भी इस तरह की डिजाइन मिल सकती है।

Independence Day

फ्लोरल डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन ने तो जैसे हर तरह के आउटफिट पर कब्जा कर लिया है। कपड़े कोई से भी लेने जैन फ्लोरल डिजाइन मिल ही जाती है। को-ऑर्ड सेट में भी आपको इस तरह की डिजाइन आसानी से मिल जाएगी। यह आपको फैंसी और कंफर्टेबल लुक देने का काम करेंगे।

Independence Day

चिकनकारी को-ऑर्ड सेट

अगर आप सुंदर दिखना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह आपको फ्रेश लुक देने का काम करेगी। चिकनकारी पर की गई कढ़ाई काफी खूबसूरत होती है। शॉर्ट कुर्ता के साथ एंकल लेंथ पेंट काफी प्यारी लगेगी। इस तरह की सेट के साथ आप राउंड इयररिंग पहन सकती हैं और हिल्स इस पर अच्छी लगने वाली है।

Independence Day

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews