Navratri Looks: नवरात्रि में पहनें ये सिंपल सूट, मिलेगा खूबसूरत और स्टाइलिश लुक

Navratri Looks

Navratri Looks Idea: दुनिया चाहे कितनी भी मॉडर्न क्यों ना हो जाए लेकिन कुछ इंडियन आउटफिट इतने खूबसूरत हैं कि वह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते हैं और त्योहार के मौके पर अधिकतर लड़कियां इंडियन आउटफिट कैरी करना ही पसंद करती हैं। श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद जल्दी नवरात्रि शुरू होने वाली है और इस मौके पर अगर आप ब्यूटीफुल इंडियन लुक चाहती हैं तो सलवार सूट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

सलवार सूट एक ऐसा आउटफिट है जिसमें ना आप सिर्फ कंफर्टेबल रहती हैं बल्कि यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करता है। मार्केट में आजकल एक से बढ़कर एक अलग-अलग वैरायटी के सलवार सूट मिलते हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। आज हम आपको कुछ सिंपल और सोबर ऑप्शन के बारे में बताते हैं। ये आप कहीं भी पहन कर जा सकती हैं।

सिंपल सूट

अगर आपको बिल्कुल भी हैवी लुक नहीं चाहिए हैं तो आप सिंपल सूट डिजाइन करवा सकती हैं या चाहे तो मार्केट में ये आपको रेडीमेड भी मिल जाएगा। इस तरह के डिजाइन आपको प्लेन फैब्रिक में मिलते हैं आप चाहे तो बाजार से फैब्रिक खरीद कर इस डिजाइन भी करवा सकती हैं। मार्केट में इस तरह के कई फैब्रिक अवेलेबल है जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवाया जा सकता है, यह पहनने पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

Navratri Looks

चिकनकारी सूट

अगर आप थोड़ा फैशनेबल और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो चिकनकारी सूट बेहतरीन लगेंगे। यह एक ऐसा डिजाइन है जो कभी भी किसी भी सीजन में फैशन से बाहर नहीं होता है। इसे पहनने पर एक ब्यूटीफुल लुक मिलता है जो लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। बाजार में आपको एक से बढ़कर एक चिकनकारी सूट की वैरायटी मिल जाएगी और आप चाहे तो फैब्रिक के जरिए इसे डिजाइन भी करवा सकती हैं।

Navratri Looks

फ्लोरल प्रिंट

हर तरह के आउटफिट में इन दोनों फ्लोरल प्रिंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। सूट, साड़ी या फिर लहंगा हर जगह फ्लोरल प्रिंट की बहार देखने को मिल रही है। आप भी ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो अपनी पसंद के रंगों के हिसाब से फ्लोरल प्रिंट सूट का चयन कर सकती हैं। अलग-अलग फैब्रिक लेकर इसे कस्टमाइज भी करवाया जा सकता है।

Navratri Looks

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews