स्वतंत्रता दिवस पर पहनें ये ट्रेडिशनल आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

मौका कोई सा भी हो हर व्यक्ति स्टाइलिश रहना पसंद करता है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप स्टाइलिश लगना चाहते हैं तो कुछ आउटिफिट कर सकते हैं।
Independence Day

Independence Day Look: जब भी ट्रेडिशनल लुक की बात आती है हम सभी सूट और साड़ी पहनना पसंद करते हैं। आजकल इंडो वेस्टर्न के दौर में कुर्ती को जींस के साथ स्टाइल करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। सभी अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से कपड़े खरीदना और पहनना पसंद करते हैं।

हर मौके और त्योहार के हिसाब से व्यक्ति का लुक भी अलग-अलग होता है। हर साल 15 अगस्त को देश की आजादी का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन सभी देशभक्त में डूबे हुए दिखाई देते हैं। देश प्रेम दर्शाने के लिए सभी ट्रेडिशनल और तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर स्वतंत्रता दिवस पर आप भी देशभक्त दर्शाने वाले आउटफिट पहनना चाहते हैं। तो हम आपके लिए कुछ डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपको स्टाइलिश बनाने का काम करेगी।

साड़ी

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप प्रिंटेड या तिरंगे रंग की बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती है। आप चाहे तो प्लेन कॉटन साड़ी को तीन कलर के रिबन की बॉर्डर के साथ भी तैयार कर सकती है। इसके साथ ग्रीन या ऑरेंज कलर का ब्लाउज काफी प्यारा लगेगा।

Independence Day

सूट

अगर आपको सूट पहनना पसंद है तो आप तिरंगे के रंग में से किसी भी रंग का सूट चुन सकती है। आप चाहे तो तीन रंगों वाला दुपट्टा भी पहना जा सकता है। किसी भी एक रंग के सूट पर तिरंगे रंग का दुपट्टा बहुत ही प्यारा लगेगा। आप चाहे तो नारंगी रंग के सूट पर तिरंगा दुपट्टा या फिर व्हाइट रंग के सूट पर तिरंगा दुपट्टा डाल सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ झुमके और हिल्स अच्छी लगेगी।

Independence Day

कुर्तियां

अगर आप देशभक्ति के रंग में डूबना चाहती हैं तो तिरंगा रंग की कुर्तियों का चुनाव किया जा सकता है। तिरंगे के रंग की कुर्ती आप जींस या फिर पेंट और प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों ही लुक देने का काम करेगी। इसके साथ ओपन हेयर और स्टड इयररिंग अच्छे लगेंगे।

Independence Day

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews